NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
रायगढ़

सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 12:05 am
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। विगत कुछ दिनों से पेट्रोल पंपों में टैकर देरी से पहुंचने के कारण और किल्लत की अफवाहों के बीच गुरुवार को देर रात तक जहां पंपों में भीड़ लगी रही तो वहीं शुक्रवार सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में अपने वाहनों के साथ कतारबद्ध नजर आए। साथ ही अचानक पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भी उपभोक्ता परेशान नजर आए।
उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबर सुनकर लोग अपने वाहनों के टंकी फुल कराने में लगे हुए हैं। साथ ही कुछ लोग इसे अफवाह बता रहे हैं, जबकि कई लोग दाम बढऩे की वजह से पहले ही पेट्रोल लेने पहुंचे थे, उनका कहना था कि अभी तीन से चार रुपए तक बढ़ा है, कहीं और आवक कम होने पर रेट न बढ़ जाए, इसी बात को लेकर शहर के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही, जो पूरे दिन लोग पेट्रोल व डीजल के लिए कतार में लगे रहे। हालंाकि अभी जिले के पंपों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं हुई है, लेकिन सुबह में जैसे ही लोगों को पता चला कि आज से रेट बढ़ गया है, तो इससे घबराहट में लोग टंकी फुल कराने में जुट गए। इस दौरान पंपों पर कई लोग तो बोतल व डिब्बा लेकर भी पहुंचे थे, ताकि टंकी के अलावा कुछ पेट्रोल स्टोर भी कर लिया जाए, लेकिन पंप संचालकों ने बोतल व डिब्बे में पेट्रोल देने से पूरी तरह से मना कर दिया गया था, इससे कई लोग मायुश होकर भी लौट गए, साथ ही कुछ लोग ऐसे भी दिखे जो अपने वाहनों में भरवाने के बाद घर जाकर उसे बोतल में खाली कर वापस फिर से भरवाते नजर आए। ऐसे में उनका कहना था कि अभी तो तीन रुपए ही बढ़ा है, कहीं और रेट बढ़ गया तो घुमना-फिरना मुश्किल हो जाएगा, साथ ही कई लोग बाइक व कार से ही ड्यूटी जाते हैं, इससे उनको आगे चलकर दिक्कत न हो इस बात की चिंता सता रही है।

जबरन लोग हो रहे पैनिक

इस संबंध में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि पहले पेट्रोल 101.42 रुपए प्रति लीटर था, जो अब बढकऱ 104.53 रुपए हो गया है। वहीं डीजल का दाम पहले 94.36 रुपए था, जो अब 97.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि अभी पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, सप्लाई लगातार आ रही है। इसके बाद भी लोग अफवाहों के चक्कर में ज्यादा मात्रा में पेट्रोल भरवा रहे हैं।

स्टेशन चौक के पंप पर विवाद

गुरुवार रात को स्टेशन चौक स्थित पेट्रोल पंप पेट्रोल लेने के चक्कर में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। लेकिन कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। हालांकि अभी पंपों पर जिस तरह से भीड़ हो रहा है, उससे हर समय बहस की स्थिति निर्मित हो रही है। इसका मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि जब से डिब्बों में पेट्रोल देने से मना किया गया है, तब से लोग लगातार कर्मचारियों से बहस कर रहे हैं। हांलांकि यह आदेश प्रशासन की तरफ से होने के कारण इस पर बैन लगाया गया है।

जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार- कलेक्टर
141 पेट्रोल पम्पों पर आपूर्ति लगातार जारी


जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा सभी पेट्रोल पम्पों पर नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर्स एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 141 पेट्रोल एवं डीजल पम्प संचालित हैं। वर्तमान में जिले में पेट्रोल का उपलब्ध स्टॉक 893 किलोलीटर तथा डीजल का उपलब्ध स्टॉक 1102 किलोलीटर है। जिले में प्रतिदिन पेट्रोल की औसत आवश्यकता लगभग 202 किलोलीटर एवं डीजल की दैनिक आवश्यकता लगभग 460 किलोलीटर है। उपलब्ध भंडारण के अनुसार जिले में वर्तमान स्थिति में आवश्यकता से अधिक ईंधन का स्टॉक सुरक्षित रूप से उपलब्ध है। संबंधित ऑयल कंपनियों के माध्यम से लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रम की स्थिति में न आएं और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल का क्रय करें। प्रशासन द्वारा सभी पेट्रोल पम्पों पर आपूर्ति व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने जिले में मांग के अनुरूप नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी एवं ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल एवं डीजल पम्पों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है।

You Might Also Like

सडक़ दुर्घटना में घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

घरघोड़ा तहसील में रिकॉर्ड प्रबंधन का नया मॉडल

पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुम बालिका को किया बरामद

निकले महादेव मंदिर परिसर में चला स्वच्छ तीर्थ अभियान

युवक को निर्वस्त्र कर बर्बरतापूर्वक बेल्ट से पीटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव
Next Article लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल

खबरें और भी है....

महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?