रायगढ़। कैट के जिलाध्यक्ष किशोर तलरेजा ने बताया कि नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा ‘एफटीए के प्रभावी उपयोग’ विषय पर आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं निर्यातकों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर परवानी ने छत्तीसगढ़ के व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों को कार्यक्रम से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समन्वय एवं प्रयासों से प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी इस वर्चुअल संवाद में शामिल होकर एफटीए एवं निर्यात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में स्नह्म्द्गद्ग ञ्जह्म्ड्डस्रद्ग ्रद्दह्म्द्गद्गद्वद्गठ्ठह्ल (स्नञ्ज्र) के माध्यम से व्यापार एवं निर्यात बढ़ाने के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार एमएसएमई एवं व्यापारिक वर्ग को निर्यात बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
किशोर तलरेजा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं, निर्यात नीति एवं वैश्विक बाजार से जुड़ी नई संभावनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उन्होंने इसे व्यापारिक समुदाय के लिए बेहद लाभकारी एवं सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में रामनिवास मोड़ा, पवन बसंतानी, संतोष अग्रवाल, किशोर तलरेजा, महेश जेठानी, मनीष उदासी, सुनील अग्रवाल, संजय रातेरिया, रवि सूखेजा, कमलेश मोटवान, प्रमोद अग्रवाल, सत्यराम साहू, हितेश बत्ता, सुरेश रोड़ा, भारत बलेचा त्रिलोक आहूजा अभिषेक गुप्ता विजय खत्री प्रकाश मेहनी शामिल रहे।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से सीधे जुड़े व्यापारी, किशोर तलरेजा ने बताया लाभकारी पहल
छत्तीसगढ़ के ब्यापारियों को जोडऩे में अमर परवानी की रही महत्वपूर्ण भूमिका



