NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार ने लौटाई वरिष्ठजनों के चेहरे की मुस्कान, सहायक उपकरण और पेंशन स्वीकृति से मिली संबल की नई उम्मीद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार ने लौटाई वरिष्ठजनों के चेहरे की मुस्कान, सहायक उपकरण और पेंशन स्वीकृति से मिली संबल की नई उम्मीद
रायगढ़

सुशासन तिहार ने लौटाई वरिष्ठजनों के चेहरे की मुस्कान, सहायक उपकरण और पेंशन स्वीकृति से मिली संबल की नई उम्मीद

lochan Gupta
Last updated: May 15, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta May 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। उम्र के इस पड़ाव में जहां सहारे की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, वहां शासन की संवेदनशील पहल वरिष्ठजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास भर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में संचालित ‘सुशासन तिहार’ अब केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि आमजन की उम्मीदों और विश्वास का उत्सव बन गया है। गांव-गांव आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में लैलूंगा विकासखंड के ग्राम राजपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर कई वरिष्ठ नागरिकों के लिए यादगार अवसर बन गया। समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा राजपुर के तेजराम पैंकरा व रामचंद्र चौहान एवं कुंपटिया पारा ढाप के सुखराम को सेटेबल वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। सहायक उपकरण पाकर हितग्राहियों के चेहरे पर संतोष, आत्मीयता और खुशी साफ दिखाई दी। वर्षों से दैनिक जीवन में होने वाली कठिनाइयों के बीच यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई। वहीं सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत नलसाय पैंकरा, राय बहादुर बेहरा, मोहन बेहरा एवं विद्याधर पात्र को पेंशन स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना अंतर्गत देवमती पैंकरा को भी स्वीकृति पत्र सौंपा गया। पेंशन स्वीकृति मिलने से हितग्राहियों को आर्थिक संबल के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का भरोसा मिला है।
राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को सहायक उपकरण एवं पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसडीएम लैलूंगा, जनपद पंचायत लैलूंगा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे हैं। यही कारण है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर महसूस हो रहा है।

You Might Also Like

हनुमान मंदिर तोडऩे पर बवाल, पुलिस से झूमाझटकी

जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज

युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत

देवी मंदिरों में स्कंदमाता की धूमधाम से हुई अराधना

प्रत्येक निर्वाचन में सभी पात्र मतदाताओं को मतदान का कर्तव्य निभाना चाहिए-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से सीधे जुड़े व्यापारी, किशोर तलरेजा ने बताया लाभकारी पहल
Next Article सीएम साय के सुशासन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही नई पहचान

खबरें और भी है....

महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?