रायगढ़। चक्रधर क्लब द्वारा चक्रधर क्लब बैडमिंटन चौंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 3 मई से 7 मई तक , बालक बालिकाओं के वर्ग समूह, अंडर 7 से लेकर अंडर 19 के अलावा, चक्रधर क्लब एवं रायगढ़ जिले का नाम रोशन करने वाले प्रोफेशनल खिलाडिय़ों का पृथक से प्रतियोगिताएं समाहित की गई थी, जिसके फलस्वरूप क्लब के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अपने खेल कौशल का प्रदर्शन प्रस्तुत करने का एक उचित गरिमामई प्लेटफार्म मिला। इसके पश्चात चक्रधर क्लब अपने आगामी योजना द्वारा जून माह में नि:शुल्क जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इस पूरे कार्यक्रम में छोटे , नन्हें बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए खेल प्रेमी एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के मुख्य आतिथ्य, कार्यक्रम अध्यक्ष रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ सचिव सौरभ पंडा, विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी अनिल विश्वकर्मा, नीरज तिवारी बैडमिंटन खिलाड़ी की गरिमामय उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र, स्किपिंग रोप एवं पेन सेट देकर पुरस्कृत किया गया। पार्टिसिपेटिंग खिलाडिय़ों को भी क्लब के द्वारा स्किपिंग रोप एवं पेन सेट प्रदान किया गया। शिक्षा एवं खेल के बीच में सामंजस्य स्थापित करते हुए, चक्रधर क्लब द्वारा बच्चों को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किया जाता रहा है, जिसका सुखद परिणाम जिले , राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिलते रहे है। इस प्रतियोगिता के दौरान अभिभावकों एवं खिलाडिय़ों ने भी उत्साहपूर्वक मैचों का आनंद लिया और खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए हौसला बढ़ाया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुरस्कार वितरण के पश्चात बच्चों को खेल एवं शिक्षा में आगे बढऩे का प्रोत्साहन दिया तथा खेल एवं शिक्षा में सामंजस्य बैठाने का महत्व भी बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने बच्चों के खेल कौशल की सराहना की और उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं हेतु शुभकामनाएं भी दी। सचिव सौरभ पंडा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए रायगढ़ में नवंबर माह में होने वाले अंडर 15 एवं 17 की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की जानकारी साझा की एवं शीघ्र प्लेयर आईडी बनाने हेतु खिलाडिय़ों को प्रेरित किया।एडिशनल एसपी अनिल विश्वकर्मा ने भी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चक्रधर क्लब बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे: अंडर 7 बालक एकल विजेता शिवांग अग्रवाल, उपविजेता रिधान सिंह (15-2315-5) , अंडर 9 बालक एकल विजेता केयांश अग्रवाल , उपविजेता पार्थ अग्रवाल (10-15,15-11,15-13) , अंडर 9 बालिका एकल विजेता कीवी अग्रवाल , उपविजेता टिया चौधरी (18-16,10-15,15-13) , अंडर 11 बालक एकल विजेता अर्हम खान , उपविजेता वेदांत देवांगन (15-5,15-8), अंडर 11 बालिका एकल विजेता दिविशा अग्रवाल , उपविजेता नायशा अग्रवाल (15-8,15-9), अंडर 13 बालक एकल विजेता समर्थ अग्रवाल , उपविजेता सर्वांग अग्रवाल (15-6,13-15,15-9) , अंडर 13 बालिका एकल विजेता प्रीत आहूजा , उपविजेता यशिका आसवानी (15-10,15-12), अंडर 15 बालक एकल विजेता सारांश बापोडिय़ा , उपविजेता आयुष मिंज (13-15 , 15-12,15-14 ) अंडर 15 बालिका एकल विजेता अंबिका पटेल , उपविजेता आर्ची आहूजा (15-5,15-10), अंडर 17 बालक एकल विजेता शिवांशु रिझवानी, उपविजेता भौमिक दहिवेले (15-12,15-9), अंडर 17 प्रोफेशनल बालक एकल विजेता लक्ष्य प्रधान, उपविजेता आरव मित्तल (16-14,15-13) , अंडर 19 बालक एकल विजेता नवनीत कुमार, उपविजेता हर्षवर्धन सिंह (15-7,12-15,15-8), सीनियर बालिका एकल विजेता आंशिक शर्मा, उपविजेता डॉक्टर शुभांगी जैन (15-10,15-13), सीनियर प्रोफेशनल बालिका एकल विजेता गौरी बेहरा, उपविजेता अदिति सिंह (15-8,15-8) रहे।
छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष, रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चक्रधर क्लब के प्रबंधक, कोच श्री अकरम खान ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए अतिथियों एवं पालकों का आभार व्यक्त किया । मैच के दौरान नन्हें खिलाडिय़ों में जीत का भरपूर जज्बा, उत्साह और जुनून देखने को मिला और यही किसी भी आयोजन को कराने का प्रतिफल होता है।
एसपी शशि मोहन के हाथों चक्रधर क्लब बैडमिंटन स्पर्धा का समापन
पुरूस्कार देकर खिलाड़ी बच्चों का बढ़ाया हौसला



