NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीज निगम दैवेभो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल पर डटे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बीज निगम दैवेभो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल पर डटे
रायगढ़

बीज निगम दैवेभो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल पर डटे

दो सूत्रीय मांग को लेकर कर रहे आंदोलन

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 9, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। कर्मचारियों में उस समय भारी आक्रोश व्याप्त हो गया जब श्रम सम्मान निधि पर दिसंबर 2025 से रोक लगा दी गई।
वर्षों से निगम में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें श्रम सम्मान निधि के रूप में मिलने वाली 4000 रुपए की राशि उनके परिवार के पालन-पोषण, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं दैनिक जरूरतों का महत्वपूर्ण सहारा थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा इस राशि पर रोक लगाकर कर्मचारियों को आर्थिक संकट में धकेल दिया गया है।
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि एक ओर कर्मचारियों की मेहनत और अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रबंधन आउटसोर्सिंग के माध्यम से नए कर्मचारियों की भर्ती कराने की तैयारी कर रहा है। संघ ने सवाल उठाया है कि जब आउटसोर्स कर्मचारियों को 15 हजार से 17 हजार रुपए प्रतिमाह देने के लिए प्रबंधन के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है, तब वर्षों से कम वेतन में सेवा दे रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उचित वेतन एवं श्रम सम्मान निधि देने में आखिर समस्या क्या है?
संघ ने यह भी आरोप लगाया कि हड़ताल को कमजोर करने एवं शासन को गुमराह करने के लिए बीज भंडारण की फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि प्रदेश की अधिकांश समितियों में एक बोरी तक बीज का भंडारण नहीं हुआ है। कई स्थानों पर बीज उठाव, भंडारण एवं वितरण का कार्य पूरी तरह प्रभावित पड़ा हुआ है, लेकिन कागजों में सब कुछ सामान्य दर्शाया जा रहा है। अधिकारियों एवं प्रबंधकों पर दबाव बनाकर गलत रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है ताकि यह दिखाया जा सके कि हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ा है।
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से बीज निगम की पूरी व्यवस्था उन्हीं के भरोसे संचालित होती रही है। विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया, लेकिन आज जब वे अपने अधिकार एवं सम्मान की मांग कर रहे हैं तो प्रबंधन दमनात्मक रवैया अपना रहा है।
संघ की 2 प्रमुख मांगों में श्रम सम्मान निधि को पुन: प्रारंभ करना तथा वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा एवं उचित वेतनमान प्रदान करना शामिल है। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
संघ ने शासन से मांग की है कि बीज निगम की वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत कर शासन को गुमराह करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिल सके।

You Might Also Like

9 से कृष्णा विहार मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

बर्ड फ्लू को लेकर रायगढ़ में अलर्ट, दुकानों पर बढ़ाई गई निगरानी, मुर्गियों की मौत पर तत्काल दें सूचना

40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए गुप्ता

इनर व्हील क्लब ने मनाया स्थापना दिवस

अपने जीवन में सदैव भाव श्रेष्ठ रखिए : पं संगीत कृष्ण सांवरिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महलोई में वैज्ञानिक तरीके से हो रहा सेप्टिक टैंक का निस्तारण
Next Article एसपी शशि मोहन के हाथों चक्रधर क्लब बैडमिंटन स्पर्धा का समापन

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?