NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
रायगढ़

औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश, औद्योगिक निवेश को गति देने पर जोर, सिंगल विंडो सिस्टम की समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: May 6, 2026 12:27 am
By lochan Gupta May 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सृजन सभा कक्ष, कलेक्टर परिसर रायगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, निवेशकों को सुगम वातावरण उपलब्ध कराने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभाग को निर्देश दिए कि निवेशकों से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास जिले की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है, ऐसे में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
बैठक में ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी निवेश अनुदान, परियोजना प्रतिवेदन, उत्पादन प्रमाण-पत्र, मंडी शुल्क एवं स्टाम्प शुल्क में छूट, मार्जिन मनी अनुदान सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इन सभी मामलों में समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि निवेशकों का विश्वास बना रहे और नए निवेश को प्रोत्साहन मिल सके। इसके साथ ही लैंड बैंक, औद्योगिक भूमि की उपलब्धता, निजी भूमि अर्जन तथा शासकीय भूमि हस्तांतरण से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि उद्योग स्थापना के लिए भूमि उपलब्धता एक महत्वपूर्ण कारक है, इसलिए इन प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए।
बैठक में जिला स्तर पर लंबित इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस, एमओयू, इन्विटेशन टू इन्वेस्ट तथा अभिस्वीकृति पत्र प्राप्त इकाइयों की स्थापना में आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने उद्योग संचालकों को निर्देशित किया कि सभी इकाइयों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, मशीनों एवं संयंत्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा संचालन के दौरान सुरक्षा के आदर्श मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि की स्थिति उत्पन्न न हो।

You Might Also Like

झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे नेताओं पर जमकर बरसे ओपी

एनटीपीसी लारा ने स्कूल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत दो घायल

डेंगू पर राजनीति और नागरिक धर्म

प्रेम जाल में फंसा कर नाबालिग से दुष्कर्म

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
Next Article पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?