NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
छत्तीसगढ़

पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी

वाहन चेकिंग के दौरान सपड़ाए अपहरणकर्ता

lochan Gupta
Last updated: May 6, 2026 12:27 am
By lochan Gupta May 6, 2026
Share
3 Min Read

राजनांदगांव। जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस की मुस्तैदी ने नाकाम कर दिया। खुद फूलबासन यादव ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि ‘आज मैं सुरक्षित हूं तो इसका पूरा श्रेय पुलिस की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान को जाता है।’
घटना सुकुल देहान क्षेत्र की है, जहां सुबह करीब साढ़े 10 बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे और एक दिव्यांग लडक़ी के साथ फोटो खिंचवाने का बहाना बनाकर उन्हें बाहर बुलाया। मानवता के नाते जैसे ही वे घर से बाहर आईं, आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि रास्ते में उनका मुंह बांधकर आरोपी नेशनल हाईवे की ओर भाग रहे थे।
इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान ने पूरी घटना का रुख बदल दिया। संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोकते ही फूलबासन यादव ने हिम्मत दिखाते हुए इशारों में पुलिस को अपनी स्थिति बताई। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन में मौजूद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगा लेकिन जब फूलबासन यादव ने खुद बताया कि उन्हें जबरदस्ती ले जाया जा रहा है, तब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड खुशबू साहू नाम की युवती है, जिसने योजना बनाकर अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। फूलबासन यादव ने कहा कि उन्होंने खुद देखा कि पुलिस लगातार सडक़ पर गाडिय़ों की जांच कर रही थी और यही सतर्कता उनकी सुरक्षा का कारण बनी।
उन्होंने एसपी, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी समेत पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पुलिस समय पर सक्रिय नहीं होती, तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस साजिश के पीछे की मंशा क्या थी।

You Might Also Like

रोपवे टूटा, 2 ट्रॉली खाई में गिरी, 1 की मौत

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात

बसना बी. आर. सी. सी मिश्रा का आकस्मिक निरिक्षण

शिक्षक पालक मेगा बैठक का आयोजन बसना के तीस संकुल में सम्पन्न हुआ

छत्तीसगढ़ की हेमवती राष्ट्रपति से सम्मानित, पीएम से की सीधी बात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
Next Article पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना

खबरें और भी है....

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
ओ.पी. की विकासपरक राजनीति बनाम ‘सिंदूर पार्क’ ऑक्सीजोन
बेकाबू बाइक डवाइडर से टकराई, युवक की मौत
गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी
डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?