NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप में छात्र रोशन निषाद ने हासिल किया छठवां स्थान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप में छात्र रोशन निषाद ने हासिल किया छठवां स्थान
सारंगढ़

मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप में छात्र रोशन निषाद ने हासिल किया छठवां स्थान

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta April 27, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। वर्ष 2026 में छग के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को हराकर कक्षा 3 में शा.प्रा शा. खिचरी का छात्र रोशन निषाद वर्ड पावर चैंपियनशिप छग 26 का विजेता होने का गौरव प्राप्त किया व राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप के लिए मुंबई में प्रति स्पर्धा हेतु चयनित हुआ। इस प्रति स्पर्धा में देशभर के अलग अलग राज्यों के बच्चों जैसे तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तामिलनाडु, महाराष्ट्र,गुजरात, राजस्थान अलवर, मध्यप्रदेश झारखंड के साथ प्रतिस्पर्धा करना कोई मामूली बात नहीं है। मुंबई में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर रोशन निषाद और कोच सुनीता यादव स. शिकक्ष ने छग के अंग्रेजी साक्षरता के स्तर के अस्तित्व को बनायें रखा।
ग्रामीण परिवेश व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र रोशन निषाद ने सम्मानजनक स्थिति में छठवें स्थान पर रहा। ग्रामीण परिवेश के बच्चों को अंग्रेजी में सपना दिखाने का प्रयास, मेट्रो ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर, लक्जरी रिसोर्ट में एसी के साथ ठहराना व मुंबई जैसे महानगर का दर्शन कराना किसी सपने से कम नहीं था। यह सब संभव हुआ है राज्य में उत्कृष्ट शिक्षिका के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली शिक्षिका सुनीता यादव के मेहनत, जज्बा और जुनून से।छात्र रोशन निषाद और कोच सुनीता यादव को मुंबई में छत्तीसगढ़ का चैंपियन बनने पर पुरस्कार प्रदान किया गया। मुंबई जाने के पहले दल ने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया से भेंट की थी। यह जिला के लिए गौरव की बात है कि – गांव का बालक शहर में अपना अंग्रेजी का हुनर प्रदर्शित किया। अंग्रेजी के 25 से 30 अक्षरों से बने हुए शब्दों को आसानी से बिना डरे पढ़ ले रहा है।
लीप फारवर्ड निहार शांति पाठशाला फनवाला मुंबई की एक बहुत बड़ी संस्था है जो सरकारी स्कूलों के प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा में स्तर सुधारने के लिए वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित करती है। सत्र के अंत में प्रतियोगिता आयोजित करके बच्चों को विजेता उपविजेता घोषित करके पुरस्कार प्रदान करता है।छग में समग्र शिक्षा खिचरी को वर्ड पावर चैंपियनशिप का एक गढ़ माना जाता है। जहां हर साल बच्चे प्रतियोगिता के लिए चयनित होते हैं। इस लीप फार्वरड संस्था के फाउंडर प्रणिल नाइक और छग की कोआर्डिनेटर रंजना केदार का विशेष सहयोग छग को प्राप्त हुआ।

You Might Also Like

विभागीय कार्य में लापरवाही बीइओ, प्राचार्यों का वेतन रोका

महिला एवं बाल विकास विभाग ने की जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम

सारंगढ़ की कुलदेवी माँ समलेश्वरी का प्राचीन मंदिर: आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का संगम

चक्का जाम करने वालों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

दो गांजा तस्कर को 10 साल की कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन
Next Article नारी शक्ति वंदन में विपक्ष ने आधी आबादी के साथ किया धोखा -विभा

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?