NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के गांव जाकर की मुलाकात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के गांव जाकर की मुलाकात
सारंगढ़

कलेक्टर ने रामनामी समुदाय के गांव जाकर की मुलाकात

चंदलीडीह गांव में विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से की चर्चा, रामनामी समुदाय के लोगों ने गांव के नाले पर पुलिया निर्माण की मांग की

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 23, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चदलीडीह में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित गतिविधियों, मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने चदलीडीह के रामनामी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। समुदाय के लोगों ने अपनी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही गांव में आने-जाने से जुड़ी समस्याओं के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनामी समुदाय की परंपरा और संस्कृति को समझने तथा देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक एवं अन्य लोग चदलीडीह पहुंचते हैं। ऐसे में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होना आवश्यक है।
रामनामी समुदाय के लोगों ने बताया कि गांव के नाले पर पुलिया नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। विशेषकर बारिश के दौरान यहां आने-जाने में दिक्कत बढ़ जाती है। उन्होंने नाले पर फूल पुलिया निर्माण की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी, ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिल सके।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने रामनामी समुदाय एवं ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए जनहित में जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा की।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने भी ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। चदलीडीह के दौरे के दौरान क्षेत्र में सडक़, आवागमन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर प्राप्त मांगों एवं समस्याओं का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

बावन परियों के साथ 5 जुआड़ी पकड़ाए

धमाका कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

ग्राम लेंधरा के वैष्णव परिवार में सम्पन्न हुआ 4 बटुकों का उपनयन संस्कार

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सारंगढ़ के होटलों में की जांच

अशोका पब्लिक स्कूल में हाइट्स 2024 का भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी शिक्षिका सुनीता यादव
Next Article महान पार्श्वगायक मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर रायगढ़ में एक शाम सज्जाद अहमद के नाम का यादगार आयोजन

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?