NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 25, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta April 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला एवं बाल संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महिला थाना रायगढ़ ने नाबालिग (12 साल) से छेड़छाड़ के मामले में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाते हुए महिला थाना द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जानकारी के अनुसार दिनांक 23 अप्रैल 2026 को महिला थाना में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी भानु सिदार (27 साल) निवासी ग्राम डूमरमुड़ा थाना जूटमिल द्वारा उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे उसकी बेटी दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान पड़ोस में सिदार के घर के पास नाबालिग घबराई हुई मिली, जिसने बताया कि रास्ते में भानु सिदार ने उसे रोककर गलत नियत से छेड़छाड़ की, जिससे वह किसी तरह स्वयं को छुड़ाकर भागी। घटना के बाद परिवार में सलाह-मशविरा कर पीडि़ता की मां ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध धारा 74,75(1)(प) बीएनएस और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया तथा पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को उसके वर्तमान पते थाना चक्रधरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

भूमिगत कोयला खनन: भारत में पर्यावरणीय संतुलन और सामाजिक प्रगति की ओर निर्णायक कदम

26 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली गई लाश

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

सावन से ठीक पहले अंडो से निकले अजगर के 13 बच्चे

युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने 2 आरोपी को भेजा जेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Next Article शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री चौधरी
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?