NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रायगढ़

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट और धमकी के आरोपी को दबोचा, फरारी काट रहे आरोपी की पतासाजी कर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 25, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta April 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान में कोतवाली पुलिस को दुष्कर्म के एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। महिला संबंधी गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी भोजराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की एक महिला ने 31 मार्च को थाना कोतवाली में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जनवरी में भोजराम यादव निवासी ग्राम बरदुला से परिचय होने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ। पीडि़ता के अनुसार 16 जनवरी को जन्मदिन के बहाने आरोपी उसे रायगढ़ लाया और शारीरिक संबंध बनाए फिर काशीराम चौक बायपास रोड स्थित किराए के मकान में करीब 20 दिनों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में 24 मार्च को आरोपी महिला को वापस ग्राम बरदुला ले गया, जहां शादी से इनकार करते हुए उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर छोड़ दिया।
महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 69, 75(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। ऑपरेशन तलाश के दौरान 23 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं कोतवाली स्टाफ की अहम भूमिका रही। ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है और महिला अपराधों में वांछित आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना से जिले की 3 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित

सोनूमुड़ा स्थित साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन सम्पन्न

भारतीय सेना लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी-कलेक्टर

जेपीएल तमनार में भगवान देव शिल्पी की स्थापना, सुख समृद्धि की गई कामना

शराबी सहायक शिक्षक निलंबित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ में प्राइवेट-स्कूल 8 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा पाएंगे
Next Article नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
ईसाई धर्म के प्रचार के लिए फॉरेन फंडिंग, सांसद संतोष बोले- भूपेश के कार्यकाल में हुआ
मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने युवक से की मारपीट
4 मई से 10 जून तक जिले में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
कुरुकूट नदी का सीना चीर रहे रेत तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?