NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भवती महिलाओं की जांच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भवती महिलाओं की जांच
रायगढ़

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भवती महिलाओं की जांच

विशेष स्वास्थ्य शिविरों में जांच, परामर्श और नि:शुल्क सोनोग्राफी से सुरक्षित मातृत्व को मिला बढ़ावा

lochan Gupta
Last updated: April 25, 2026 12:05 am
By lochan Gupta April 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रंजना पैंकरा के संचालन में 24 अप्रैल को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को संचालित किया जाता है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक अल्पाहार उपलब्ध कराते हुए उनकी विस्तृत स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श किया गया। स्वास्थ्य शिविरों में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकल सेल, मलेरिया, एचआईवी, वजन एवं ऊंचाई सहित आवश्यक सभी जांचें की गईं। साथ ही आयरन एवं कैल्शियम टैबलेट का वितरण कर महिला चिकित्सकों द्वारा व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी विशेष काउंसलिंग भी दी गई।
उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें निजी एवं शासकीय सोनोग्राफी केंद्रों में नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम एवं ऑपरेशन थियेटर का भ्रमण कराया गया, ताकि प्रसव को लेकर उनके मन में मौजूद भय और तनाव को कम किया जा सके तथा उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं से अपील की गई है कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाकर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करें। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण एवं संस्थागत प्रसव को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी में पहुंचने की सलाह दी गई।
अभियान के तहत 24 अप्रैल को जिले में कुल 421 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। इनमें सिविल अस्पताल खरसिया में 24, लोईंग विकासखंड में 36, पुसौर में 60, चपले में 62, तमनार में 37, धरमजयगढ़ में 124, लैलूंगा में 52 तथा घरघोड़ा में 50 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के माध्यम से जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन ने माँ चंद्रहासिनी मंदिर में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

नवरात्रि पर्व पर लोहरसिंह में तेज बारिश की जलधारा के साथ प्रवाहित हुई काव्य धारा

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने कोर्ट आरक्षकों को फिंगरप्रिंट प्रक्रिया में दी विशेष ट्रेनिंग

फिर धान खरीदी केंद्र पहुंचा हाथी, अब तक 20 बोरी धान का नुकसान

जल जीवन मिशन ने आसान किया ग्राम छिछोर उमरिया की महिलाओं का जीवन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औचक निरीक्षण
Next Article भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-सीएम साय

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?