NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायगढ़

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

तीन गांव से 35 ली. महुआ शराब के साथ चार गिरफ्तार, 100 किलो महुआ पास भी किया नष्ट

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 07 अपै्रल को लैलूंगा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पोतरा, बिरसिंहा एवं गमेकेला में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिसमें चार आरोपियों को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।
पहली कार्रवाई में ग्राम पोतरा रोड किनारे बाड़ी के पास आरोपी राजेश भगत (25 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम पोतरा (बीजागोड़ा) में घेराबंदी कर आरोपी परमेश्वर सिदार (30 वर्ष) को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
आबकारी विभाग द्वारा अलग से कार्रवाई करते हुए आरोपी डोलेश्वर सिदार (43 वर्ष) एवं आरोपिया विकांति भगत (37 वर्ष) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान चार प्रकरणों में कुल 35.5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, साथ ही आरोपियों द्वारा घर एवं बाड़ी में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे लगभग 100 किलो महुआ पास को मौके पर नष्ट किया गया। टीम द्वारा आरोपियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, आबकारी विभाग की उप निरीक्षक रागिनी नायक, उप निरीक्षक कुशल पटेल, उप निरीक्षक उज्ज्वल मेहर एवं उनकी टीम के साथ थाना लैलूंगा के एएसआई परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक जुगित राठिया, विनोद कुजूर एवं महिला आरक्षक अनीरा लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही।
इसी क्रम में पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम टपरदा निवासी आरोपी जगदीश सारथी (31 वर्ष) को रनभांठा की ओर तालाब के पास कच्चे मार्ग में 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
वहीं आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर विजयपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी प्रहलाद माखिजा (54 वर्ष) को उसके घर के पास अवैध रूप से देशी मदिरा बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब (कीमती लगभग 2800 रुपये) जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

You Might Also Like

ईश्वर भक्ति का क्रम सबसे ऊपर हो- बाबा प्रियदर्शी राम

प्रभावितों के बहाने विकास विरोधी राजनीति करने आए पीसीसी अध्यक्ष बैज-संजय अग्रवाल

नशे का कारोबार करने वाले 14 गिरफ्तार

जहर सेवन कर युवक ने दी जान

मेसर्स एसकेएस पावर जनरेशन में हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलश यात्रा के साथ भागवत ज्ञान यज्ञ का शंखनाद
Next Article पीएम जनमन योजना से बदली तस्वीर:, बिरहोर जनजाति तक घर-घर पहुंची स्वास्थ्य सेवा

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?