NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जशपुरनगर

ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

12 नग गौ-वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 12:15 am
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर / मनोरा। जिले में गौ-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मनोरा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 20 अप्रैल की शाम करीबन 05.30 बजे चौकी मनोरा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम बड़ा टेम्पु के लेटे झरिया नाला के पास पगडंडी रास्ते से भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल हांक कर, मारते पीटते हुए, जल्दी जल्दी झारखंड राज्य के ले जा रहा है, जिस पर चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु लेटे झरिया नाला के ओर रवाना हुआ गया, पुलिस के साथ ग्रामीण भी थे, लेटे झरिया नाला के पास पहुंच कर पुलिस ने पाया कि एक संदिग्ध व्यक्ति 12 नग गौ वंशों को हांक कर, जल्दी जल्दी पैदल बेरहमीपूर्वक मारते पीटते हुए ले जा रहा है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्ध आरोपी को पकडऩे हेतु घेरा बंदी की गई, पुलिस को देखकर गौ वंशों को हांक कर ले जा रहे आरोपी के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे कि पुलिस की टीम के द्वार पीछा कर हिरासत में लिया गया, पूछ ताछ पर संदिग्ध आरोपी ने अपना नाम दुर्योधन भगत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम टेम्पु चौकी मनोरा जिला जशपुर ( छ ग) का रहने वाला बताया व गौ वंशों को झारखंड राज्य ले जाना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी से गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा संदिग्ध आरोपी से सभी 12 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया व पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी गौ तस्कर दुर्योधन भगत के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.04.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी मनोरा दिनेश पुरैना, सहायक उप निरीक्षक शांति प्रमोद टोप्पो, प्रधान आरक्षक वितीन कुमार भगत, आरक्षक शैलेन्द्र तोमर व रवि पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस अत्यंत सजग है, मनोरा क्षेत्र में 12 नग गौ वंशों को मुक्त कराया गया है, व एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में कार्यवाही जारी है, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

जशपुर में ठगी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार

जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 426 महिलाएं लाभान्वित

टांगीनाथ धाम परिसर में त्रिशूल के खंडित भाग को मूल स्थान पर रखा गया

ऑपरेशन शंखनाद : पुलिस ने कराए 20 गौवंश मुक्त

जशपुरांचल के समाज सेवक जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देवर ने लोहे की दौली से भाभी पर किया जानलेवा हमला
Next Article जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिरहोर ननिहाल के बीच मनाया 50 वां जन्मदिन

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?