NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिरहोर ननिहाल के बीच मनाया 50 वां जन्मदिन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिरहोर ननिहाल के बीच मनाया 50 वां जन्मदिन
जशपुरनगर

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिरहोर ननिहाल के बीच मनाया 50 वां जन्मदिन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व सांसद राधेश्याम राठिया ने दी जन्मदिन की बधाई

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 12:16 am
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने जीवन के 50वें जन्मदिन को जिस सादगी, आत्मीयता और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया, वह न सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव रहा, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के प्रति उनके समर्पण का जीवंत उदाहरण भी बन गया। जन्मदिन की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर हुई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सालिक साय को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


औपचारिक कार्यक्रम के बाद सालिक साय अपने स्वभाव के अनुरूप सीधे आमजन के बीच पहुंचे। उन्होंने अपने गृह ब्लॉक अंतर्गत बटईकेला पंचायत की बिरहोर बस्ती में जाकर बिरहोर ननिहाल और उनके परिवारों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। यह वही बिरहोर समुदाय है, जिसे देश के सबसे विशेष रूप से संरक्षित जनजातीय समूहों में गिना जाता है और जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में भी जाना जाता है। बस्ती में पहुंचते ही सालिक साय ने सबसे पहले बच्चों और बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की। इसके बाद बिरहोर परिवारों के बीच केक काटा गया, जिसमें बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में बच्चों और परिजनों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी। खास बात यह रही कि सालिक साय ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक और प्रसन्न नजर आया।
इस पूरे आयोजन में सादगी के साथ-साथ सेवा का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था। किसी भी प्रकार का दिखावा या भव्यता नहीं, बल्कि सीधे समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच जाकर खुशियां बांटने का यह प्रयास लोगों के दिलों को छू गया। कार्यक्रम कि जानकारी सालिक साय के सहयोगी भूषण वैष्णव ने दी। कार्यकर्त्ताओ और समर्थकों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। इस अवसर पर जिला मंत्री आलोक सारथी, लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पथलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, कांसाबेल मंडल महामंत्री समरजीत चांद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, जनपद पंचायत सदस्य महेश नाग, अमित जिंदल, पवन यादव, सुदर्शन पैंकरा, बटईकेला सरपंच मुक्ति देवी, परमेश्वर चक्रेश, नीलांचल सिंह, बलेश्वर चक्रेश, आलोक गर्ग, धनंजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सालिक साय द्वारा इस प्रकार सादगीपूर्ण एवं समाज के कमजोर वर्गों के बीच जाकर जन्मदिन मनाने की पहल की क्षेत्रभर में व्यापक सराहना हो रही है। यह आयोजन न केवल एक जनप्रतिनिधि के सामाजिक दायित्वों को दर्शाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है कि असली खुशी दूसरों के साथ बांटने में ही है।

You Might Also Like

जशपुर में 13 साल की मासूम से गैंगरेप

कुनकुरी के एक सुने मकान में हुई चोरी का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा

एनडीआरएफ टीम ने बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला

फतेहपुर के ईंट भ_े में छिपा मिला जशपुर का महाठग अंकित ताम्रकार

आचार संहिता के उल्लंघन मामले में लोदाम बीएमओ को नोटिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next Article जांजगीर नैला में चल रहे कार्य के बीच निरस्त ट्रेनें हुई बहाल

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?