रायगढ़। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से विगत 14 से 16 से मनाया तक बाल मंदिर में ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीना विजय वीरभान शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम म्यूजिकल चेयर, बोरा दौड़ प्रतियोगिता, बालक बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता 14 अप्रैल 2026, मंगलवार 4 बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बालक बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता 15 अप्रैल 2006 मार 4 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता, मेमोरी गेम, दुल्हन सजाओं, मटका फोड़ो मस्तानी हौजी, हनुमान चालीसा सुनाओ, बैलुन गेम, स्ट्रा गेम, बिंदी लगाओं प्रतियोगिता, चम्मच से चना उठाओं प्रतियोगिता,नारियल सजाओं, म्यूजिकल चेयर बुजुर्गो का आनंद का कार्यक्रम किया गया। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया व समाज के लोगों की जागरूकता के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया।जिसमें समाज के सभी सदस्यों की सकारात्मक सहभागिता रही।
आज निकलेगी शोभा यात्रा
ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि रायगढ़ में निवासी सर्व ब्राह्मण जनों के साथ भगवान परशुराम जी का आज 19 अप्रैल रविवार को सुबह परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना हवन कार्यक्रम एवं शाम को सर्व ब्राह्मण परिवार रूपी शोभायात्रा शाम 5 बजे मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भगवान परशुराम मंदिर में समापन होगी। उसके पश्चात प्रसाद रुपी भंडारा बाल मंदिर में आयोजन ब्राह्मण सेवा समिति के द्वारा किया जाता है। ब्राह्मण सेवा समिति ने पूरे समाज से अपील की है की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।



