NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक बनेगा फोरलेन सडक़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक बनेगा फोरलेन सडक़
रायगढ़

उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक बनेगा फोरलेन सडक़

वार्ड समितियों की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

lochan Gupta
Last updated: April 14, 2026 12:12 am
By lochan Gupta April 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ में आज वार्ड समिति क्रमांक 01 एवं 02 की बैठक सुबह और दोपहर की पाली में हुई। बैठक में उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक विद्युतीकरण सहित फोरलेन सडक़ निर्माण एवं शहर के समग्र विकास एवं कौहाकुंडा क्षेत्र में विद्युत विस्तार के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
निगम सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से वार्ड समिति क्रमांक एक की बैठक हुई। बैठक में उर्दना चौक से सर्किट हाउस चौक तक लगभग 3.50 किलोमीटर लंबी सडक़ को फोर-लेन में विकसित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस परियोजना में आधुनिक विद्युतीकरण कार्य भी शामिल है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सम्मिलित है। आवश्यक वन भूमि के व्यपवर्तन हेतु वार्ड सभा से अनुमोदन प्राप्त करने हेतु इस प्रस्ताव को वार्ड समिति के समक्ष रखा गया। इसी तरक दोपहर 3 बजे से वार्ड समिति क्रमांक 02 की बैठक हुई, जिसमें ग्राम कौहाकुण्डा स्थित राजस्व वन भूमि (खसरा क्रमांक 67) के 900 वर्गमीटर क्षेत्र में विद्युत लाइन विस्तार के लिए भूमि व्यपवर्तन प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस कार्य से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। बताया गया कि यह कार्य पहाड़ मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य को एक नई दिशा और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक होगा, जहां आने वाले समय में 20 फिट का बेस और 31 फिट का धातु से बनी भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि रायगढ़ का सर्वांगीण विकास ही शहर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। फोर लेन सडक़ से जान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी वहीं विद्युतीकरण से पहाड़ मंदिर के सौंदर्यीकरण का कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर समस्याओं की पहचान कर उनके स्थायी समाधान के लिए निगम प्रशासन प्रतिबद्ध है।
सभापति एवं वार्ड समिति क्रमांक 1 के अध्यक्ष श्री डिग्री लाल साहू एवं समिति क्रमांक 2 अध्यक्ष श्री आशीष ताम्रकार ने रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में शहर के सभी कार्य पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने की बात कही। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से रायगढ़ को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने की बातों पर जोर दिया।
बैठक के दौरान निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने प्रस्तावों की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था एवं ऊर्जा आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा।बैठक में दोनों वार्ड समितियों के मनोनीत सदस्य श्री सुभाष पांडेय, श्री महेश कंकरवाल, श्री कौशलेश मिश्रा, श्री यतीन्द्र राय सहित समिति सदस्य, निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी प्रस्तावों को विधिवत पारित किया गया।

You Might Also Like

मां काली की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जानकी कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर हुआ प्रकरणों का निपटारा

बाढ़ से निपटने व बचाव के लिए केलो डेम में हुआ मॉकड्रिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराबी शिक्षक से शिक्षा के मंदिर हुआ शर्मसार
Next Article नारी शक्ति वंदन अधिनियम से साकार होगा सशक्त नारी, सशक्त भारत का संकल्प-चंदा गुप्ता

खबरें और भी है....

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
जालसाजी कर महिला से ठग लिए 25 लाख एक ही जमीन को दो बार बेचने का प्रयास
फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा
अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई, तमनार पुलिस ने गारे प्रिंसी ढाबा में रेड में पकड़ा 36 पाव देशी अंग्रेजी शराब जब्त, ग्राम कोलम में महिला से 40 लीटर महुआ शराब जब्त
केबल तार व लोहे का एंगल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज, सीएम साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?