NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर डॉ कन्नौजे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर डॉ कन्नौजे
सारंगढ़

निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर डॉ कन्नौजे

lochan Gupta
Last updated: April 13, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta April 13, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्य मंत्री जन दर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों पर क्रमवार निराकरण की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने बैठक में पंचायत एवं नगरीय निकाय सहित अन्य चिन्हित विभागों को जल संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के लिए पीएम आवास निर्माण के दौरान पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आई गॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण के निर्देश दिए।कलेक्टर ने निर्माण विभाग, एजेंसियों को कहा कि नवीन जिला का आधार ही नवनिर्माण से है। अत: सभी विकास के कार्यों की नींव मजबूत होनी चाहिए। इसकी गुणवत्ता में कमी से मजबूती के हमारे विकास कार्य कमजोर होते हैं। इसलिए निर्माण कार्य का गुणवत्ता में कमी को बर्दाशत नहीं की जाएगी।
उन्होंने जिले के विकास में डीएम एफ, एससी, एसटी और ओबीसी विकास प्राधिकरण सहित अन्य मदों से जोरो पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य जैसे संयुक्त जिला कार्यालय, जिला अस्पताल, जल आवर्धन, पीएम आवास, लोक निर्माण, नेशनल हाईवे, पीएमजी एसवाय, एमएमजी एसवाय के सडक़, पुल- पुलिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के पाइप लाइन विस्तार, सारंगढ़ और बरमकेला जल आवर्धन, सरिया क्षेत्र में अमृत 2.0 मिशन, आंगनबाड़ी स्कूल, सामुदायिक भवन आदि के प्रगति का समीक्षा किया।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग से निर्मित सरसींवा सराईपाली सडक़ निर्माण कार्य की जानकारी लेकर उसे समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पीएल पैकरा ईई लोक निर्माण ने कलेक्टर को जिले में चल रहे सडक़ों के प्रगति की जानकारी दी। रबी किसानों के फसल के लिए आवश्यक खाद के वितरण के लिए कृषि, राजस्व और सहकारिता के अधिकारियों को डॉ कन्नौजे ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से कृषक चौपाल, कार्यालय, समिति आदि में जिन किसानों का एग्रीस्टेक किसान पंजीयन नहीं हो पाया है, ऐसे सभी किसानों से संपर्क कर एग्रीस्टेक में पंजीयन कर फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से शीघ्र बनाए ताकि उन्हें खाद आसानी से मिल सके।
कलेक्टर ने सभी कर्मियों को देश के प्रमुख कार्य जनगणना को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में गंभीरता और जवाबदेही के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में 16 अप्रैल से के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इसके बाद 1 से 30 मई तक प्रगणक करेंगे जनगणना का डोर टू डोर सर्वे होगा। कलेक्टर ने जिले के सभी निवासियों को कहा कि यह सामान्य जनगणना है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जो जानकारी सत्य है वह जानकारी दें। इस जनगणना से देश की नीति और योजनाओं का निर्माण होता है जिससे देश के भावी विकास की रूपरेखा तैयार होती है। डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि वे अपने नगर की सुबह सफाई एवं अन्य बुनियादी पेयजल, बिजली, पीएम आवास, कर वसूली आदि कार्यों का प्रतिदिन फील्ड में उपस्थित होकर निराकरण करें। गर्मी की शुरूआत को देखते हुए उन्होंने सभी सीएमओ को नगर के प्रमुख चौक-चौराहों में प्याउ खोलने के निर्देश दिए ताकि राहगीरों को पेयजल की उपलब्धता में आसानी हो। कलेक्टर ने सभी ग्रामीण जहां जल जीवन मिशन से जल उपलब्ध हो रहे हैं उनसे वाटर टैक्स ग्राम पंचायत को देने का अनुरोध किया ताकि पंप संचालन के लिए कोई कर्मचारी नियुक्त किया जा सके साथ ही बोर पंप खराब हो या पाईप टूट जाए तो उसके मरम्मत के लिए स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में ऐसे टैक्स जमा रहने पर उसकी तत्काल मरम्मत कर सके।

You Might Also Like

नपं भटगांव की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

विधायक ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा में किया माल्यार्पण

न्यायालय परिसर से भृत्य की मोटरसाइकिल पार

सात लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

१७ सितंबर से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महावीर अग्रवाल के निवास पहुंचे आरएस विश्वकर्मा व जयंत थोरात
Next Article ढेर हुई इनामी महिला कमांडर रूपी, सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?