NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भक्ति के रंग में रंगा खरसिया: दिलीप षड़ंगी के जसगीत और नयन नंदवाना के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > भक्ति के रंग में रंगा खरसिया: दिलीप षड़ंगी के जसगीत और नयन नंदवाना के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
खरसिया

भक्ति के रंग में रंगा खरसिया: दिलीप षड़ंगी के जसगीत और नयन नंदवाना के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

एसएसपी शशि मोहन सिंह की रही विशेष उपस्थिति सियाराम सखा मंडल, हनुमान सेवा समिति ने किया आयोजन

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta April 3, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। संकटमोचन श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खरसिया नगर भक्ति और उत्साह के सागर में सराबोर नजर आया। सियाराम सखा मंडल और हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य भजन संध्या में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक दिलीप षड़ंगी और ख्यातिप्राप्त भजन गायक नयन नंदवाना ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।? एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आईएएस एसडीएम खरसिया अक्षय दोषी, एसडीएम प्रवीण तिवारी आईएफएस कुणाल मिश्रा, एचडीओपी प्रभात पटेल छाया विधायक महेश साहू की गरिमामय उपस्थिति में भक्तिमय भजनों की बही बयार ?कार्यक्रम का शुभारंभ संकटमोचन हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात भजनों का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। ?
नयन नंदवाना की मधुर आवाज
कार्यक्रम की शुरुआत में नयन नंदवाना ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हनुमान चालीसा और ‘दुनिया चले ना श्री राम के बिना…’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर झूमते भक्तों ने पूरे वातावरण को ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान कर दिया।
दिलीप षड़ंगी के जसगीत का जादू
जैसे ही छत्तीसगढ़ी लोक कला और जशगीत के सम्राट दिलीप षड़ंगी मंच पर पहुंचे, जनसैलाब का उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी जशगीतों और हनुमान जी की महिमा का बखान करते हुए अपनी ओजपूर्ण आवाज में गीतों की झड़ी लगा दी। उनके गायन ने स्थानीय संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम पेश किया।
नगर में उत्सव का माहौल
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे खरसिया नगर को ध्वजाओं और विद्युत सजावट से सजाया गया था। इस कार्यक्रम में न केवल नगरवासी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मनोज गोयल अंकित अग्रवाल और और अतिथियों ने आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खरसिया की पावन धरा पर भक्तों का यह सैलाब हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रमाण है। दिलीप जी और नयन जी की जुगलबंदी ने इस उत्सव को यादगार बना दिया। सुरक्षा और व्यवस्था ?हजारों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही, आयोजन समिति के स्वयंसेवकों ने पेयजल और सुगम] आवाजाही की व्यवस्था बखूबी संभाली। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

You Might Also Like

खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष सीट हुई सामान्य

सुयश मित्तल का सुयश, 12 वी बोर्ड में 90.5प्रतिशत अंक किया हासिल

सपिया मार्ग पर शराब दुकान का विरोध

स्कूली बच्चों के साथ पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने मनाया बाल दिवस

सीएम साय आज करेंगे भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धूमधाम से निकली हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा
Next Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उल्लेखनीय उपलब्धियां

खबरें और भी है....

लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज
फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप
पीएम आवास हितग्राहियों को महापौर ने किए भवन अनुज्ञा वितरित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?