NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया डाकघर में संचालित नहीं हो रहा आधार केंद्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया डाकघर में संचालित नहीं हो रहा आधार केंद्र
खरसिया

खरसिया डाकघर में संचालित नहीं हो रहा आधार केंद्र

चॉइस सेंटरों पर लगी रहती है कतार, करते हैं मनमाना वसूली

lochan Gupta
Last updated: December 10, 2025 12:57 am
By lochan Gupta December 10, 2025
Share
3 Min Read

खरसिया। डाकघर में आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं के आवेदन में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता। वहीं चॉइस सेंटर में निर्धारित शुल्क से भी अधिक शुल्क देने की मजबूरी खरसिया अंचल के निवासियों की बनी हुई है। कारण महज अधिकारियों की कर्तव्यों के प्रति उदासीनता ही है कि बरसों से यहां के डाकघर में आधार संबंधित कार्य महज इसलिए नहीं हो पा रहा कि यहां की आधार-मशीन खराब पड़ी हुई है।
डाकघर में आधार केंद्र होने से लोगों को अपने ही स्थान पर आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं मिल सकें, जिससे उन्हें दूर दराज केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यही सोचकर शासन ने डाकघर में आधार संबंधित कार्य प्रारंभ किया है, ताकि हर शहर कस्बे और गांव के लोगों को सुविधायें प्राप्त हो सकें। परंतु शासन की योजनाओं को बट्टा लगा रहे अधिकारियों की लापरवाहियों की वजह से खरसिया अंचल के निवासियों को चॉइस सेंटर में अधिक कीमत देकर और कतार में खड़े होकर अपना आधार संबंधित अपडेट करवाना होता है। खरसिया डाकघर में कभी स्टाफ की कमी, कभी आधार ट्रेनिंग के लिए किसी को भेजे जाने की बातें, तो कभी सरवर प्रॉब्लम या फिर रही सही कसर मशीन खराब है कहकर निकल दी जाती है। ऐसे में लोगों को आधार सुधार के लिए निजी चॉइस सेंटरों का रुख लेना होता है, जहां निर्धारित से अधिक शुल्क पटाने की मजबूरी बनी रहती है।
प्रारंभ से ही आ रही समस्यायें
जिले के डाकघर के बाद खरसिया ही सर्वाधिक आमदनी देनेवाला डाकघर है। इसकी मुख्य वजह है कि खरसिया एक व्यापारिक हब के रूप में स्थापित हो चुका है। बावजूद आधार संबंधित सेवाओं के लिए खरसिया डाकघर की ही उपेक्षा समझ से परे है। लंबा अरसा हो गया, सच कह तो प्रारंभ से ही यहां पर आधार से संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा। ऐसे में खरसिया डाकघर के अधिकारियों तथा मुख्य डाकघर रायगढ़ के अधिकारियों की कर्तव्यों के प्रति उदासीनता स्पष्ट हो रही है।
खरसिया डाकघर की आधार मशीन खराब है, यह काम पेंडिंग हो गया था, मैं ध्यान देकर शीघ्रतापूर्वक करवाता हूं।
परमेश्वर कुर्रे, डाक-अधीक्षक रायगढ़

You Might Also Like

सरल और सहज मुख्यमंत्री साय का दिखा अपनत्व

श्रीमती कौसल्या साय से महेश साहू ने साथियों सहित की सौजन्य मुलाकात

अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छेरछेरा, किसानों ने दिल खोलकर दिया दान

37 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ आज

शरद पूर्णिमा महोत्सव : कमल गर्ग और समाज में विशिष्ट योगदान देने वालों का किया सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एक जेसीबी और 50 हाथ ठेला का महापौर ने किया लोकार्पण
Next Article रेलवे स्टेशन सडक़ की हालत बदहाल

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?