NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री साय 31 मार्च को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > मुख्यमंत्री साय 31 मार्च को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ
रायपुर

मुख्यमंत्री साय 31 मार्च को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ

133 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन, राष्ट्रीय स्तर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

lochan Gupta
Last updated: March 28, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta March 28, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। रायपुर के धरसीवां में 31 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र को 133 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, यह आयोजन क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देगा। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, कुंरा नगर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। राजा कुंवर सिंह गोंड की विरासत आज भी यहां की संस्कृति में झलकती है। इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे, जिसमें नव निर्मित तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि, महोत्सव के दौरान स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और कुटीर उद्योगों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। विधायक ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। प्रेस वार्ता में जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खुटे, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

केंद्र सरकार ने छग को जारी किए 2,784 करोड़ की अतिरिक्त राशि

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में 5 मई से शुरू होगा प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई

साय कैबिनेट का फैसला : 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती

रिहायशी इलाके में 16 वर्षीय लडक़ी की मिली लाश, हत्या की आशंका

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर 1.64 लाख की ठगी
Next Article झारसुगुड़ा-रायगढ़ रेलखंड का रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया व्यापक संरक्षा निरीक्षण

खबरें और भी है....

सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण
विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?