NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
रायगढ़

रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील

संपत्ति कर का 4.35 लाख रुपए बकाया

lochan Gupta
Last updated: March 28, 2026 12:28 am
By lochan Gupta March 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान के तहत बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में निगम की टीम द्वारा आज उर्दना स्थित रामाधीन पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।
नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन करदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिनके द्वारा लंबे समय या फिर बड़ी राशि टैक्स जमा नहीं किया गया है।
इसी कड़ी में उर्दना स्थित रामाधीन पेट्रोल पंप पर वर्ष 2022-23 से कुल ?4,35,574 का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पाया गया। निगम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके संबंधित संचालक द्वारा भुगतान नहीं किया गया। संचालक द्वारा लगातार अनदेखी के चलते निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में भी हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है। निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने स्पष्ट किया है कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। समय पर टैक्स जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने निगम क्षेत्र के सभी करदाताओं से सीलिंग, कुर्की एवं अन्य विधिक कार्रवाई से बचने समय पर संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर एवं यूजर चार्ज, दुकान किराया का भुगतान करने की अपील की है। नगर निगम का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और बकाया वसूली को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। निगम का राजस्व विभाग अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा, जहां पहुंच कर निगम क्षेत्र के सभी करदाता अवकाश के दिन भी कार्यालय समय पर संपत्ति, समेकित, जलकर, दुकान किराया एवं यूजर चार्ज जमा कर सकते हैं।

You Might Also Like

बाइक चोर से पैशन प्लस मोटर साइकिल बरामद, गिरफ्तार आरोपी जेल दाखिल

युवा तुर्क विकास केडिया के हाथों में जिला भाजपा महामंत्री की कमान

संवेदनशील और संवादशील प्रबंधन हमारे कार्यसंचालन का आधार- मिश्रा

पेयजल संरक्षण के बेहतर प्रयास के लिए मिलेगा राष्ट्रपति पुरूस्कार

अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा ग्रामीण पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रामनवमी पर खरसिया पुलिस ने दो सौ हेलमेट का किया वितरण
Next Article ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास

खबरें और भी है....

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
रामनवमी पर खरसिया पुलिस ने दो सौ हेलमेट का किया वितरण
महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में दो और गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?