NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू
रायगढ़

ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

lochan Gupta
Last updated: March 18, 2026 12:57 am
By lochan Gupta March 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़. बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत हो गई। सुबह घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कया निवासी सुजीत मिंज पिता सूपरियन मिंज (26 वर्ष) कुछ साल पहले ही अनुकंपा नियुक्त होने पर कोतवाली थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ हुआ था, जो पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वाटर्र में रहकर एसपी आफिस में ड्यूटी कर रहा था। ऐसे में उसने सोमवार की रात में लोअर-टी शर्ट में घर से निकला था और किसी कारणवश रात करीब 1.30 बजे रेलवे स्टेशन के बिलासपुर छोर की ओर पाथवे से गुजर रहा था इस दौरान लाइन नंबर चार में पहुंचा तो उसी समय मालगाड़ी आ गई, जिससे उसके चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ऐसे में लोको पायलट द्वारा स्टेशन मास्टर को सूचना दी, इससे स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी की टीम ने सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज करते हुए उसकी शिनाख्त शुरू की तो सुजीत मिंज कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक के रूप में हुआ। इससे उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजते हुए घटना की सूचना परिजनों को दी गई। दोपहर में परिजनों के आने पर मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। इस संबंध में जीआरपी का कहना है कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि उक्त आरक्षक किस कारण से रेलवे लाइन के तरफ गया था, ऐसे में यह खुदकुशी है या हादसा इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है, ऐसे में अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

जेसीबी की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार

भारी वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत, जांच शुरू

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस की दबिश

केलो नदी में मिल रहा इंडस्ट्रियल वेस्ट

मां शिवा उद्योग के फर्निश में ब्लास्ट, एक श्रमिक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चार महिला सहित पांच हत्या के आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Next Article पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?