रायगढ़। होली की खरीदी करने मंगलवार को सुबह से ही शहर की सडक़ों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इस दौरान रंग-गुलाल सहित पिचकारी की खरीदी करने बच्चों में भी अपार उत्साह बना हुआ था, जिसे देख व्यपारियों के भी चेहरे खिले नजर आए।
उल्लेखनीय है कि होली पर्व को लेकर इस बार लोगों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दुकानदारों ने भी इस बार एक से बढकऱ एक पिचकारी की आइटमों से स्टाल को सजा दिया है। जिससे तरह-तरह के पिचकारी व मखौटा देख बच्चे खासा उत्साहित नजर आ रहा हैं। साथ ही स्टालों में लाल, नीला, पीला, गुलाबी, बैंगनी, संतरी, सफेद व अन्य कई रंगों की भरमार हैं। वहीं टैंक, छोटा भीम, शाका-लाका- बुम-बुम, डोरिमोन, गाड़ी व अन्य कई प्रकार की पिचकारी बच्चों को लूभा रहा है। साथ ही युवकों को सेंट गुलाल काफी पसंद आ रहा है। गुलाल से महक आने के कारण युवक इस सेंट गुलाल की जमकर खरीदी किया है। वहीं व्यवसायियों का कहना था कि बुधवार को होली होने के कारण एक दिन पहले मंगलवार को बाजार में अच्छा-खासा बिक्री हुई है।
शहर के चौक-चौराहों में इस बार व्यवसायी बड़ी संख्या में रंग-गुलाल लगाए हैं। जहां मंगलवार को सुबह से ही लोग खरीदी करने के लिए पहुंचे गए थे, जो पूरे दिन जमकर खरीदी की। साथ ही प्रशासन द्वारा इस बार होली का बाजार शहर के नटवर स्कूल मैदान में लगाया गया है, जिससे यहां भी पूरे दिन लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं व्यवसायियों का कहना था कि इस बार बिक्री काफी बेहतर है। जिसको देखते हुए एक से बढकऱ एक पिचकारी व तरह-तरह के रंग-गुलाल मंगाया गया है जो लोगों को खुब पसंद आ रहा है। जिससे देर रात तक खरीदी-बिक्री का कार्य चलता रहा।
हुड़दंगियों पर पुलिस का पहरा
रंग पर्व में शराब सेवन का चलन के साथ फूहड़ता एवं असमाजिक हरकतों में हर साल इजाफा हो रहा है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए इस बार जिला पुलिस इन असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। ऐसे में सोमवार को सुबह से ही शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि किसी प्रकार की अप्रीय घटना न हो। गौरतलब हो कि शहर में मध्यप्रदेश से रंग-गुलाल के विक्रेता बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। वहीं विक्रेताओं का कहना है कि यह गु़लाल हर्बल है, जिसका कलर देख लोग मोहित हो जा रहे हैं। हालांकि यह गुलाल अन्य गुलालोंं से महंगा है, लेकिन इसके बाद भी अच्छी बिक्री हो रही है। साथ एमपी का गुलाल डार्क होने के साथ-साथ इसमें खुसबु भी है। जिसके चलते अन्य गुलालों की अपेक्षा इसकी मांग ज्यादा है।



