NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होलिका दहन के बाद रंगोत्सव की तैयारी में जुटे लोग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > होलिका दहन के बाद रंगोत्सव की तैयारी में जुटे लोग
रायगढ़

होलिका दहन के बाद रंगोत्सव की तैयारी में जुटे लोग

सुरक्षा के चाक-चौबंद, रेलवे स्टेशन में भारी भीड़, प्लेटफार्म में तैनात रेलवे पुलिस, होली को लेकर रेलवे स्टेशन में जांच हुई तेज

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 5:49 pm
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
11 Min Read

रायगढ़। होली त्यौहार को लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म में जांच तेज हो गई है। इस दौरान बगैर यात्रा के घुमने वाले लोगों से पूछताछ कर भगाया जा रहा है, तो वहीं अवैध शराब की तस्करी को लेकर गहनता से बैगों की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि रंगों का त्यौहार होली सोमवार से शुरू हो गई है, वहीं सोमवार को रात में होलिका दहन हुआ तो वहीं मंगलवार को ग्रहण के चलते लोग बुधवार को होली मनाने रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को प्लांटों व अन्य जगह काम करने वाले लोग अपने घर जाने लगे हैं, इसको लेकर अब शहर में माहौल नजर आने लगा है। ऐसे में हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए जहां जिला पुलिस पूरी तैयारी के साथ तैनात है तो वहीं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ और जीआरपी बल भी पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गई है। इस दौरान दिन हो या रात लगातार गस्त जारी है, ताकि यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि होली पर स्टेशन परिसर में किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए विगत दो दिनों से जांच चल रही है, लेकिन सोमवार से और तेज कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को सुबह से ही जवान प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में जगह तैनात किए गए हैं। ताकि स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म में कोई नशाखोरी कर प्रवेश न कर सके। वहंी अगर कोई शराब के साथ व नशे में पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेनों में बढ़ी भीड़
त्यौहार नजदीक होने के कारण इन दिनों ट्रेनों में भीड काफी बढ़ गई है। जिसके चलते इन दिनों सुबह से रात तक स्टेशन में यात्री अपने ट्रेनों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रेन आते ही धक्का-मुक्की की भी स्थिति निर्मित हो रही है। जिसके चलते ट्रेन आने से पहले ही पुुलिस बल को प्लेटफार्म पर तैनात किया जा रहा है ताकि आराम से यात्री ट्रेन में चढ़ सके और उतर सके। वहीं इस दौरान हुडंदग करते अगर कोई पाया जाता है तो उस पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
लोकल ट्रेनों में भी बढ़ी भीड़
अभी तक दूर-दराज के ट्रेनों में भीड़ चल रही थी, लेकिन सोमवार से लोकल ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान मंगलवार को सुबह से देर शाम तक टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। साथ ही जो भी ट्रेन आ रही थी, उससे उतरने व चढऩे वाले यात्रियों की जांच भी की जा रही थी, ताकि यात्री कोई अवैध सामान के साथ यात्रा न कर सके। साथ ही इस दौरान यात्रा करने वाली महिलाओं के सुरक्षा के लिए भी विषेश महिला बल तैनाया किया गया है, जो महिलाओं को सुरक्षित ट्रेन में बैठाने से लेकर स्टेशन से बाहर निकलने तक निगरानी की जा रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि इन दिनों होली त्यौहार को देखते हुए बिलासपुर जोन सप्ताहभर पहले से ही जांच के निर्देश जारी किया गया है। जिससे सीसी टीवी कैमरे से जांच तो चल ही रही है, साथ ही जवान भी तैनात किए गए हैं। ताकि अवैध सामान के साथ कोई यात्री यात्रा न कर सके। साथ ही ट्रेन में सफर के दौरान ज्वलशीन पदार्थ व नशा सामग्री लेकर जाना भी पूरी तरह से प्रतिबंध है, इससे लगातार अनाउंस भी किया जा रहा है, ताकि अगर कोई यात्री अवैध सामान के साथ यात्रा करना चाह रहा होगा तो वह वापस हो जाए, क्योंकि पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

होली पर मेडिकल स्टाफ रहेंगे तैनात
अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा


रायगढ़। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, स्व. श्री लखीराम अगव्राल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देशित किया है। होली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के संभावित मामलों को देखते हुए आपात चिकित्सा सेवाओं को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। होली के दिन 04 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
आपात सेवाओं को लेकर विशेष प्रबंध
अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने बताया आपातकालीन विभाग में जीवन रक्षक दवाओं और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। क्लीनिकल विभाग के विभागाध्यक्षों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पडऩे पर तत्काल सहायता दी जा सके। सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से सशक्त किया गया है।
सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था
अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड को हिदायत दी गए हैं। सिक्योरिटी सुपरवाइजर को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा स्टाफ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय किया गया है। साथ ही पूर्व की तरह 108 नंबर एम्बुलेंस सेवा की सहायता ली जा सकती हैं।

प्रियदर्शी राम जी ने किया होली पर्व पर आत्मा को शांति, प्रेम, आनंद और पवित्रता से भरने का आह्वान
बनोरा में होलिका दहन पर बाबा प्रियदर्शी राम जी का संदेश

रायगढ़। होली दहन के दौरान पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने कहा होलिका दहन की परम्पराओ में ईश्वर की भक्ति का अदभुत दर्शन है। इन्हीं परंपराओं से समाज को सीख लेने की आवश्यकता जताते हुए होलिका दहन की परम्परा पर प्रकाश डालते हुए पूज्य पाद ने कहा हिरणकश्यप नामक राक्षस ने भक्ति से भगवान को प्रसन्न कर चतुराई से वरदान मांगा कि उसकी मृत्यु नर और पशु के हाथों से ना हो उसकी मृत्यु ना ही धरती में हो और ना ही आकाश में हो और ना घर के बाहर हो और ना ही घर के अंदर हो अस्त्र शस्त्र से भी उसे मारा ना जा सके। मनचाहा वर मांग हासिल कर हिरण्यकश्यप राक्षस उसका लाभ समाज को देने की बजाय स्वयं को भगवान समझ कर मनमानी करने लगा जनता भी उससे भयभीत रहने लगी। भयवश जनता भगवान की भक्ति की बजाय राक्षस की पूजा करने लगी।लेकिन उसका पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु की भक्ति में सदा लीन रहता था यह बात धीरे जनता के मध्य फैलने लगी। क्रोधित हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे को ईश्वर भक्ति से रोकने का बार बार प्रयास किया लेकिन स्वयं हरि ने भक्त प्रहलाद की रक्षा की। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को जब यह सब कुछ पता चला तो उसने अपने भाई से कहा कि उसे ईश्वर का वरदान हासिल है कि होलिका को अग्नि नहीं जला सकती वो भक्त प्रहलाद को गोद में लेकर बैठ जाएगी और आस पास मौजूद लकडिय़ों में आग लगा दी जाए जिससे भक्त प्रह्लाद तो आसानी से जल जायेगा और वरदान की वजह से होलिका बच जाएगी। भगवान विष्णु ने होलिका की दुर्भावना को समझ लिया और ईश्वरीय चमत्कार से वरदान प्राप्त होलिका तो जल गई लेकिन भक्त प्रह्लाद को भगवान ने बचा लिया। पूज्य बाबा ने होली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए पश्चिमी सभ्यता से दूर रहने का आह्वान किया ।
युवाओं से कहा कि वे भारतीय त्योहारों के जरिए मिलने वाले संदेशों को अपने व्यवहारिक जीवन में उतारे। शक्तिशाली राक्षस के सामने भगवान विष्णु ने किसी तरह अपने भक्त प्रह्लाद को बचाया यह आम जनता के लिए संदेश है कि भक्ति से ईश्वर की आसानी से पाया जा सकता है और जो ईश्वर की भक्ति निश्चल मन से करते है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। होली केवल बाहरी रंग लगाने का पर्व नहीं है, बल्कि आत्मा को शांति, प्रेम, आनंद और पवित्रता से भरने का अवसर है। यह पर्व हमें अपने भीतर की नकारात्मकता को जलाने और पवित्रता एवं आनंद को जागृत करने का संदेश देता है । होली का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए पूजी पाद प्रियदर्शी राम ने कहा होली का त्यौहार मनुष्य के भीतर मौजूद विकारों क्रोध, अहंकार, लोभ, मोह को जलाने और आत्मा को शुद्ध करने का अवसर प्रदान करता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची खुशी और आनंद आत्मा के भीतर से आते हैं, न कि बाहरी रंगों से
होली के आध्यात्मिक संदेश को अपनाने के लिए, हमें अपने भीतर की नकारात्मकता को जलाने और पवित्रता एवं आनंद को जागृत करने का प्रयास करना चाहिए। हमें अपने जीवन में प्रेम, शांति, और आनंद को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए ।

You Might Also Like

कांग्रेस सरकार के कान में कब सुनाई देगी बेटियों की चीख- सुषमा खलखो

श्री बालाजी मेट्रो अस्पताल में पहली बार हुआ ओरल कैंसर का ऑपरेशन

सडक़, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी

बेहतर पर्यावरण के लिए उद्योग तैयार करें रोडमैप-कलेक्टर

श्रीमती द्रौपदी देवी पोद्दार का स्वर्गवास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रंग-गुलाल सहित होली की खरीदी करने उमड़ी भीड़, लोगों के उत्साह को देख व्यवपारियों के खिले चेहरे
Next Article छात्रावास की बच्चियों से रंगाई-पुताई का मामला गरमाया

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?