NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरसिया में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड एक्सपो का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरसिया में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड एक्सपो का भव्य आयोजन
खरसिया

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरसिया में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड एक्सपो का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किया गया आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:54 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरासिया में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु भव्य विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड एक्सपो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान से संबंधित आकर्षक एवं उपयोगी मॉडल तथा प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा स्रोत, वैज्ञानिक प्रयोग, स्मार्ट सिटी मॉडल, दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता समझाई, जिसे उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा अत्यंत सराहा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शंकराचार्य स्कूल के प्राचार्य श्री सूरज कुमार चतुर्वेदी रहे। साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य अमृतलाल सर एवं शंकराचार्य स्कूल के उप-प्राचार्य अरविंद कैवर्त सर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ एसोसिएट एजीएम किरण बाबू सर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं अनुसंधान की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के आर.आई. श्रीनिवास सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पूरे विज्ञान एक्सपो के सफल संचालन में एक्सपो इंचार्ज मोहनिश सर का विशेष योगदान रहा। हाई स्कूल प्रोजेक्ट इंचार्ज के रूप में जानवी मैम एवं गर्गी मैम तथा प्राथमिक वर्ग प्रोजेक्ट इंचार्ज के रूप में अंजना मैम एवं नमिता मैम ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की सफलता में समर्पित एवं ऊर्जावान शिक्षिका सुहाना राठौर मैम का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त संतोषी मैम, दिव्या मैम, रश्मि मैम, अंकिता मैम, जेम्स सर, अजय सर, नन्हूराम सर, ज्योति मैम, नाजिया मैम, श्रद्धा मैम, बाबा सर, नरेश सर, अंजलि मैम, अनुराधा मैम, फातिमा मैम, सीमा मैम, मोनिका मैम, प्रीति मैम सहित सभी शिक्षकों के सहयोग एवं टीमवर्क से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों हेतु बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं रचनात्मक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

You Might Also Like

जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गे भवानी की भक्ति में जगमगा रहा है खरसिया नगर

खरसिया की मिट्टी एवं रक्षा सूत्र पहुंचेगी बॉर्डर

17 आंगनबाड़ी केंद्रो में आरओ केंट लगाने का कार्य है अधूरा

बीमा राशि हड़पने फर्जीवाड़ा, आधार कार्ड की जन्मतिथि बदलकर प्राप्त किया गया बीमा रकम

श्रीराम-जानकी मंदिर में मंगलवार को होगा 121वां सुंदरकांड पाठ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रंगों का त्यौहार होली – विष्णुदेव सरकार ने किसानों की खुशियों से भर दी झोली
Next Article होली शांतिपूर्ण मनाने प्रशासन उतरा सडक़ों पर

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?