NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होली शांतिपूर्ण मनाने प्रशासन उतरा सडक़ों पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > होली शांतिपूर्ण मनाने प्रशासन उतरा सडक़ों पर
सारंगढ़

होली शांतिपूर्ण मनाने प्रशासन उतरा सडक़ों पर

कलेक्टर एसपी ने किया पैदल मार्च

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:54 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। संध्या 5.30 बजे थाना परिसर से भव्य पैदल मार्च निकाली गई। होली पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव के नेतृत्व में शहर में व्यापक पैदल पेट्रोलिंग की गई।
अधिकारियों ने आम जन से सीधे संवाद कर सुरक्षित और संयमित होली मनाने की अपील की।थाना परिसर से निकले पैदल मार्च में एसडीएम वर्षा बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, एसडीओपी स्नेहिल साहू, तहसीलदार एनके. सिन्हा, प्रकाश पटेल, थाना प्रभारी हक, यातायात प्रभारी जितेन्द्र चंद्रा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे। मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अधिकारियों ने व्यापारियों, युवाओं और नागरिकों से कानून – व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं, किसी पर जबरन रंग न डालें तथा केमिकल और कांचयुक्त रंगों का प्रयोग न करें। हर्बल रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई। साथ ही वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने और बेवजह हुड़दंग न करने की हिदायत दी गई। होलिका दहन को लेकर भी प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। ज्वलन शील पदार्थों का प्रयोग न करने, निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही होलिका दहन करने तथा अग्नि सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि – पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। आम नागरिकों से पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है।

You Might Also Like

3 किग्रा गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

नाथलदाई को पर्यटन का दर्जा मिलने से क्षेत्र का होगा समुचित विकास : हरिप्रिया

ओल्ड एज होम में मोना कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के विद्यार्थियों का भावुक करने वाला सेवा-संस्कार कार्यक्रम आयोजित

न्यायालय द्वारा शराबी चालाक को 50 हजार का अर्थ दण्ड

धान खरीदी केंद्र अध्यक्षों का सम्मान समारोह संपंन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरसिया में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड एक्सपो का भव्य आयोजन
Next Article बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज, होली से पहले गांव में सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी बेखबर या बेअसर?

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?