NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रंगों का त्यौहार होली – विष्णुदेव सरकार ने किसानों की खुशियों से भर दी झोली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > रंगों का त्यौहार होली – विष्णुदेव सरकार ने किसानों की खुशियों से भर दी झोली
खरसिया

रंगों का त्यौहार होली – विष्णुदेव सरकार ने किसानों की खुशियों से भर दी झोली

किसान कल्याण के संकल्प को नई गति: कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रदान की बोनस की आदान राशि

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 12:53 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय और जनहितैषी किसानों के प्रति संवेदनशील सहज सरल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की खुशहाली और उनके हित में लगातार सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज होली के त्योहार से पूर्व ही किसानों की झोली खुशियों से भरते हुए वर्ष 2025-26 के लिए ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत उपार्जित धान पर प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से समर्थन मूल्य की अंतर राशि किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित कर दी गई। यह राशि होली पर्व से पूर्व प्रदेश के अन्नदाताओं को अगली फसल के लिए सहूलियत एवं घर परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक संबल प्रदान करेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर के किसानों के खातों में यह राशि अंतरित की। इस निर्णय से किसानों में उत्साह और संतोष की स्पष्ट झलक देखने को मिली। इस अवसर पर खरसिया ब्लॉक में किसान सम्मेलन का आयोजन, जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल सभा भवन, खरसिया में किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती राम कुमारी राठिया, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, श्रीमती सत बाई पटेल, छोटे लाल पटेल, सतीश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष छेदूराम राठिया, डॉ. हितेश गवेल, पवन पटेल, खेम साहू, महिपाल पंकज सहित ब्लॉक की 11 सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष और प्रबंधक जनपद पंचायत सीईओ पवन पटेल वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी निलंबर प्रसाद सिदार और कृषि विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं सेवा सहकारी समितियों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
किसान हितैषी नीतियों से सशक्त होगा ग्रामीण अर्थतंत्र
सम्मेलन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। धान की अंतर राशि का समय पर भुगतान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा तथा किसानों को आगामी कृषि सत्र की तैयारी में सहूलियत देगा। कृषक उन्नति योजना को किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में स्थायित्व लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता, उत्साह और विश्वास का दिखा वातावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। राशि हस्तांतरण की जानकारी मिलते ही किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी। इस अवसर पर पत्रकार अमित साहू, जय डनसेना, कैलाश शर्मा, पूजा जायसवाल, डिग्री लाल जगत सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। यह आयोजन न केवल आर्थिक सहायता के वितरण का अवसर बना, बल्कि किसान हितैषी नीतियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से रेखांकित करने वाला रहा।

You Might Also Like

सीएम साय आज करेंगे भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

महिला बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन हितग्राहियों को किया सम्मानित

महापुरुषों के महान संदेश को चरितार्थ करते बाबा बागेश्वर : पं.दीपककृष्ण

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने खरसिया में निकाली जन जागरूकता रैली

आज खरसिया में शुकराना श्याम प्रभु का भजन संध्या का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान शिविर का सफल आयोजन
Next Article श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, खरसिया में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड एक्सपो का भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?