NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बॉक्स क्रिकेट से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बॉक्स क्रिकेट से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
खरसिया

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बॉक्स क्रिकेट से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

संस्कृति, करियर और बौद्धिक विकास का संगम श्री लखीराम ऑडिटोरियम

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। नगरपालिका परिषद खरसिया द्वारा खेल, स्वास्थ्य और युवा विकास के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्य आज पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व में विकसित हुआ स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आज खरसिया क्षेत्र की नई पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुका है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर न केवल खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि नई पीढ़ी को अनुशासित और ऊर्जावान जीवनशैली की ओर प्रेरित कर रहा है।

युवाओं का नया आकर्षण

नगरपालिका क्षेत्र में खेल अधोसंरचना को मजबूत करते हुए डी.एम.एफ. मद से 35.47 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बॉक्स क्रिकेट मैदान युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ?हर आयु वर्ग का ध्यान रखते हुए परिसर में दो अलग अलग बॉक्स क्रिकेट मैदान तैयार किए गए हैं। एक मैदान बड़े खिलाडिय़ों एवं युवाओं के लिए है, जबकि दूसरा विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए विकसित किया गया है।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

इस नवाचार से हर आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का सुनहरा अवसर मिल रहा है। एक छत के नीचे विश्वस्तरीय खेल और फिटनेस सुविधाएं स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आज खरसिया का एक समग्र खेल एवं फिटनेस हब बन चुका है। इस परिसर में नागरिकों और खिलाडिय़ों के लिए उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाएं खरसिया नगरपालिका की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाती हैं।

खरसिया नगर पालिका की जनहितैषी और दूरगामी सोच

खेल एवं आउटडोर सुविधाएं फिटनेस एवं इनडोर सुविधाएं जीवन शैली एवं मनोरंजन, ओपन वॉलीबॉल कोर्ट, ओपन बास्केटबॉल कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट मैदान, स्विमिंग पूल,अत्याधुनिक इनडोर जिम, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, योग शेड, ओपन टेरेस कैंटीन, आकर्षक गार्डन एवं वॉकिंग पाथवे इन विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं के कारण यह परिसर बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन का पसंदीदा केंद्र बन गया है।

संस्कृति, करियर और बौद्धिक विकास का संगम : श्री लखीराम ऑडिटोरियम

खेलों के साथ-साथ युवाओं के मानसिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास को दिशा देने में श्री लखीराम ऑडिटोरियम की भूमिका सराहनीय है। इस ऑडिटोरियम के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए करियर गाइडेंस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणादायक सत्र लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जो खरसिया के भविष्य को गढऩे का काम कर रहे हैं।

युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : कमल गर्ग

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने खरसिया के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा खरसिया के युवाओं का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आज का युवा जितना खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ेगा, उतना ही वह आत्मविश्वासी, अनुशासित और सशक्त बनेगा। हमारे पूर्व कार्यकाल में रोपे गए स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और श्री लखीराम ऑडिटोरियम के पौधे आज वटवृक्ष बनकर क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य खरसिया को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी नगर बनाना है। मेरा मानना है जिसे अपने शरीर से प्रेम होगा, वह हमेशा नशे से दूर रहेगा।

सराहनीय प्रयास खरसिया के स्वर्णिम भविष्य की नींव

नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप खरसिया नगरपालिका का यह आधुनिक खेल परिसर और ऑडिटोरियम आने वाले समय में न सिर्फ नई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा। खरसिया नगर पालिका की यह जनहितैषी और दूरगामी सोच अत्यंत प्रशंसनीय और गौरवपूर्ण है, जिसने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

You Might Also Like

वी-बी-जी-राम-जी विकसित भारत संकल्प को साकार करने की दिशा में हुआ कार्यक्रम

छाया विधायक महेश साहू की उपस्थिति में ‘व्हीबी-जी राम जी’ कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजस्व फूड मंडी विभाग की बड़ी कार्यवाही : ग्राम कुर्रू में 12 सौ क्विंटल अवैध धान जब्त

सिविल अस्पताल खरसिया की समस्याओं को दूर कर शीघ्र बनाया जाएगा मरीजों की सुविधाओं के अनुकूल

खरसिया में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 95.5 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फार्म हुए जमा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न
Next Article शिक्षा के मंदिर बदहाल, झोपड़ी में पढऩे को मजबूर बच्चे,कागजों में विकास, हकीकत में जर्जर स्कूलों में शिक्षा

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?