NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला टीम ने लोइंग में एमडीए अभियान का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला टीम ने लोइंग में एमडीए अभियान का किया निरीक्षण
रायगढ़

जिला टीम ने लोइंग में एमडीए अभियान का किया निरीक्षण

1.55 लाख से अधिक नागरिकों को दवा खिलाने का लक्ष्य

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जिला फाइलेरिया अधिकारी डॉक्टर टी.जी. कुलवेदी एवं जिला टीम द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में ‘सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान’ का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने दवा वितरण केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान का रोडमैप और लक्ष्य

जिला फाइलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोइंग क्षेत्र में कुल 1,55,424 हितग्राहियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अभियान की चरणबद्ध जानकारी साझा की 10 से 12 फरवरी: आंगनवाड़ी, स्कूल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर बूथ लगाकर दवा खिलाई जा रही है। स्कूलों में इसके लिए एक-एक शिक्षक को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। 13 से 22 फरवरी: स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन घर-घर (गृह भेंट) जाकर सामुदायिक स्तर पर दवा का सेवन कराएंगे। 23 से 25 फरवरी: ‘मॉप-अप राउंड’ के तहत छूटे हुए व्यक्तियों को कवर किया जाएगा।

नया डेटा होगा अपडेट

मितानिन एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (पुरुष/महिला) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के लिंफेदमा (हाथीपांव) और हाइड्रोसील के नए व पुराने प्रकरणों की अपडेट जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी को प्रेषित करें। दवा की निर्धारित खुराक (सरल शब्दों में) अभियान के दौरान डी.ई.सी., एलबेंडाजोल और ईवरमेक्टिन की दवाएं स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खानी हैं:- 2 वर्ष से कम: दवा प्रतिबंधित है। 2 से 5 वर्ष: 1 गोली डी.ई.सी., 1 गोली एलबेंडाजोल और (90-119 सेमी ऊंचाई पर) 1 गोली ईवरमेक्टिन। 6 से 14 वर्ष: 2 गोली डी.ई.सी., 1 गोली एलबेंडाजोल और (120-157 सेमी ऊंचाई पर) 2 से 3 गोली ईवरमेक्टिन। 5 वर्ष से ऊपर: 3 गोली डी.ई.सी., 1 गोली एलबेंडाजोल और (158 सेमी से अधिक ऊंचाई पर) 4 गोली ईवरमेक्टिन। सावधानियां: डॉ. कुलवेदी ने दोहराया कि दवा खाली पेट न लें और एलबेंडाजोल चबाकर खाएं। दवा के बाद मामूली सिरदर्द या खुजली होना परजीवियों के मरने की सामान्य प्रतिक्रिया है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। निरीक्षण के दौरान बी.एम.ओ. डॉ. हितेश जायसवाल, डॉ. कविता जायसवाल, डॉ. मानकेशरी जोशी, कविता कसेरा, मैडम तांडी, पीसीआई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, गौतम सिदार (हृङ्कक्चष्ठष्टक्क कंसल्टेंट) एवं समस्त स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा। अपील: हाथीपांव एक लाइलाज और संक्रामक बीमारी है जो मच्छर के काटने से फैलती है। 2030 तक इसे जड़ से मिटाने के लिए शासन द्वारा दी जा रही मुफ्त दवा का सेवन जरूर करें।

You Might Also Like

पूंजीपथरा पुलिस ने गुम हुए बालक को परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई खुशियां

बनने से पहले ही शुरू हो गया आक्सीजोन का विरोध

गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 लाख की ठगी

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में द्वितीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न

अपनी सनातनी परंपरा का भी सम्मान कर लें टी एस सिंहदेव : अंशु टुटेजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई
Next Article घरघोड़ा में नव नियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?