NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई
रायगढ़

शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कोरबा (रामपुर)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा में 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें नृत्य,संगीत,मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहे।स्वागत तिलक,दीप प्रज्जवलन और विभिन्न गतिविधियों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जगन्नाथ हिमधर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई नहीं बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत है उन्होंने  विद्यार्थियों को  अनुशासित, परिश्रमी और विनम्र बने रहने की सीख दी तथा विद्यालय के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। वरिष्ठ व्याख्याता टीकाराम लाठिया ने कहा कि विद्यार्थी ही विद्यालय के सच्चे प्रतिनिधि होते है उन्होंने सभी को हर चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने और निरंतर  सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता मनमोहन राठिया ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने,लक्ष्य पर केंद्रित रखने और पूरे मनोयोग के साथ परीक्षा तैयारी करने प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि विद्यालय को विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर सदैव गर्व रहेगा। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन अनुभव साझा करते हुए अत्यंत भावुक हुए। जूनियर विद्यार्थियों ने 12 वीं के सीनियर विद्यार्थियों को डायरी पेन भेट कर सम्मानित किया एवं सीनियर विद्यार्थियों ने विद्यालय हेतु सामूहिक स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच संचालन 11वी कक्षा के विद्यार्थी आकाश यादव एवं कुंती राठिया ने किया। इस अवसर पर  पवन सिंह,प्रकाश राठौर, सेवती पटेल,प्रतिभा कहरा, मंजू शर्मा, दामिनी कुंभकार, राकेश राठिया, जय सूरज साहू सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You Might Also Like

बारिश में पानी के जमाव से अस्त-व्यस्त हुआ रामलीला मैदान

एनटीपीसी लारा में बालिका सशक्तीकरण अभियान का समापन

इनरव्हील क्लब के आफिशियल विजिट में शिरकत कीं डीसी रसिका बहादुर

गोंडवाना सुपरफास्ट में 3 स्लीपर और 2 इकोनॉमी एसी कोच की सौगात : परितोष शुक्ला

प्रियांचल लॉन रायगढ़ में होली मिलन समारोह का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छाया विधायक महेश साहू की उपस्थिति में ‘व्हीबी-जी राम जी’ कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next Article जिला टीम ने लोइंग में एमडीए अभियान का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?