NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गन के साथ रील पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गन के साथ रील पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ा
रायगढ़

गन के साथ रील पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ा

सार्वजनिक मार्ग पर हथियारनुमा ईयरगन का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का मामला

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:38 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम आईडी कपकंत.। सप.927 से एक युवक द्वारा गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की जानकारी आई थी। उक्त आपत्तिजनक वीडियो में युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन किया गया था, जिससे आमजन में भय का वातावरण निर्मित होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल को संबंधित इंस्टा आईडी धारक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जांच में उक्त इंस्टाग्राम आईडी धारक की पहचान वार्ड क्रमांक 09, पुरानी बस्ती खरसिया निवासी दीदार अली के रूप में हुई। पुष्टि हुई कि युवक वर्तमान में बेहरापारा, धरमजयगढ़ में उसके जीजा के घर रह रहा है तथा वीडियो धरमजयगढ़ के सार्वजनिक मार्ग पर बनाया गया था। इसके बाद टीआई अमित तिवारी के साथ खरसिया- धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा युवक को तलब कर पूछताछ की गई।
पूछताछ में अनावेदक दीदार अली पिता निषार अली, उम्र 33 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती खरसिया वार्ड क्रमांक 09, वर्तमान पता शेख अकरम परवेज का मकान, बेहरापारा वार्ड क्रमांक 09 धरमजयगढ़ ने बताया कि रील में प्रयुक्त हथियार छर्रावाला ईयरगन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। तथापि, सार्वजनिक स्थान पर उसे खतरनाक हथियार की तरह प्रदर्शित कर सोशल मीडिया में अपलोड करना शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से अनुचित पाया गया।
सार्वजनिक स्थल पर हथियारनुमा वस्तु का प्रदर्शन कर दहशत का वातावरण निर्मित करने के कारण धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा अनावेदक के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसे भविष्य में ऐसी गतिविधि से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी गई है।

You Might Also Like

आदेश के बाद भी पटवारी नही कर रहा सीमांकन

लीनेस क्लब प्रगति ने नुगा हेल्थ केयर सेंटर में कार्यक्रम का किया आयोजन

मेकाहारा के चौथे फ्लोर से मरीज ने लगाई छलांग

10 स्कूल बसों पर 38 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई

लोहरसिंह में अखिल भारतीय व्हालीवाल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कैरियर से निराश युवक ने बिलासपुर में किया सुसाईड
Next Article अवैध शराब पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?