NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
रायगढ़

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता

जिले के 72,693 किसानों के खाते में होगी 349.59 करोड़ की धन वर्षा

lochan Gupta
Last updated: February 28, 2026 12:17 am
By lochan Gupta February 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। होली से ठीक पहले किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि किसानों के खातों में अंतरित करेंगे। रायगढ़ जिले के 72 हजार 693 किसानों को कुल 349.59 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, रायगढ़ में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम के दौरान किसानों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप किसान कल्याण से जुड़े इस कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों के किसानों को लाभ मिलेगा। खरसिया के 13,191, घरघोड़ा के 4,613, तमनार के 6,190, धरमजयगढ़ के 13,802, पुसौर के 16,115, रायगढ़ के 10,378 तथा लैलूंगा के 8,404 किसानों के खातों में राशि अंतरित की जाएगी।
कृषक उन्नति योजना के तहत मोटा धान पर 731 रुपये प्रति क्विंटल तथा पतला धान पर 711 रुपये प्रति क्विंटल की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी। होली के त्योहारी माहौल में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आगामी खरीफ सीजन की तैयारी को मजबूती देगी और कृषि गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

You Might Also Like

केवाईसी-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम थीम पर चला व्यापक जागरूकता अभियान

शहर के विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण व पौधारोपण

बैलों की पूजा का पर्व है पोरा तिहार- ओपी चौधरी

अजब नगर पंचायत घरघोड़ा का गजब कारनामा

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?