रायगढ़। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक आयोजित की गई। यह प्रक्रिया टीकाकरण अधिकारी डॉ भानु पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार हज यात्रियों का टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न हुआ और आवश्यक स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हज यात्रा से पहले स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक टीके लगवाना अनिवार्य है। इसके लिए रायगढ़ जिले में पंजीकृत यात्रियों की सूची के आधार पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की गई ताकि सभी यात्रियों को समय पर सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शासकीय पत्र के अनुसार यात्रियों को टीकाकरण केंद्र और स्वास्थ्य परीक्षण कर, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराई गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। बैठक में हज यात्रियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भी भाग लिया और जिले से जाने वाले समस्त हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और वैक्सीनेशन की गई। स्वास्थ्य विभाग ने हज यात्रा में जाने वाले यात्रियों की समुचित व्यवस्था के साथ टीकाकरण किया गया। जिससे यात्रा सुरक्षित और स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर रह सके। अंत में हज कमेटी छत्तीसगढ़ के सदस्य गुलाम रहमान खान के द्वारा समस्त डॉक्टर्स अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ दिनेश पटेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बी पी पटेल, डॉ प्रकाश चेतवानी एमडी मेडिसिन इनके अलावा चोलेश्वर सिंह पटेल सहायक टीकाकरण अधिकारी, सुश्री ज्योति खरे माइक्रोबायोलॉजिस्ट, पंकज मिश्र वीसीसीएम, तिलक सिदार डीवीएसएम, हलधर यादव कोल्ड चेन टेक्नीशियन, सुनील पटेल डाटा एंट्री ऑपरेटर, श्रीमती पुष्पलता पाणिग्रही, श्रीमती रूपा शुक्ला टीकाकर्मी मौजूद रहे।



