NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मेकाहारा में पीएम होने का घंटो इंतजार करते रहे परिजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मेकाहारा में पीएम होने का घंटो इंतजार करते रहे परिजन
रायगढ़

मेकाहारा में पीएम होने का घंटो इंतजार करते रहे परिजन

डीन बोले- पंचनामा समय पर नहीं आया

lochan Gupta
Last updated: February 11, 2026 12:21 am
By lochan Gupta February 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ में पोस्टमॉर्टम में हुई देरी से परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अलग-अलग मामलों में लाई गई चार डेडबॉडी मॉर्च्युरी कक्ष में रखी थीं, लेकिन शाम तक पोस्टमॉर्टम शुरू नहीं हो सका। परिजन कई घंटों तक बाहर बैठे डॉक्टरों का इंतजार करते रहे।
जानकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के लिए शव खरसिया के तेलीकोट, तमनार, पुसौर के पुटकापुरी और एक अन्य गांव से लाए गए थे। नियमानुसार सभी शवों का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम होना था, लेकिन शाम 4 बजे तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। परिजन बार-बार अस्पताल स्टाफ से संपर्क करते रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ इंतजार करने को कहा जाता रहा।

मॉर्च्युरी के बाहर बैठे रहे परिजन

घंटों इंतजार के बाद कुछ परिजनों ने नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि पहले ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है, ऊपर से पोस्टमॉर्टम में देरी ने उन्हें और परेशान कर दिया। आखिरकार देर शाम डॉक्टर पहुंचे। जिसके बाद एक-एक कर सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया और आगे की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

परिजन बोले- लापरवाही से बढ़ी परेशानी

तेलीकोट से आए मृतक शंकर यादव (35) के परिजन गणेश्वर यादव ने बताया कि, शंकर ने 3 फरवरी को अज्ञात कारणों से जहर सेवन किया था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन घंटों तक कोई डॉक्टर नहीं आया। जिससे चारों परिवारों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ी।

पंचनामा समय पर नहीं पहुंचा- डीन

इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन संतोष कुमार ने बताया कि, उन्हें देरी की जानकारी मिली थी। जांच में सामने आया कि पंचनामा समय पर नहीं पहुंचने की वजह से पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। अब सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

You Might Also Like

शुभम आचार्य का निधन

बुनगा में पांच दिवसीय योग शिविर शुरू का शुभारंभ

मवेशी तस्करी का भंडाफोड़

मालिक के 9 लाख लेकर नौकर फरार

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने उमड़े भक्तगण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article परिणय सूत्र में बंधे 190 जोड़े, 7 जोड़ों की क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी
Next Article निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, अवैध वसूली पर गिरी गाज

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?