NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहन पर भी नजर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहन पर भी नजर
रायगढ़

गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहन पर भी नजर

सीएसपी मयंक मिश्रा ने गैरेज संचालकों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 11, 2026 12:17 am
By lochan Gupta February 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाई साइलेंसर एवं हैवी हार्न के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए अधिकारियों के निदे्रश पर यातायात डीएसपी द्वारा कार्ययोजना तैयार कर इसे लागू करने के लिए गैरेज संचालकों की बैठकर लेकर समझाईश दी गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रेशर हार्न व मॉडिफाई साइलेंसर को पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसको सफल बनाने के लिए सोमवार को पुलिस कार्यालय में गैरेज संचालकों की बैठक ली गई। इस बैठक में पुलिस के “सशक्त ऐप” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और गैरेज में प्रतिदिन आने वाले वाहनों में चोरी के वाहन भी हो सकते हैं, जिनकी पहचान इस ऐप के माध्यम से की जा सकती है। सभी गैरेज संचालकों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराया गया तथा उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही यह भी बताया गया कि चोरी वाहन की सूचना देने वाले पुलिस मित्रों को रायगढ़ पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस टीम ऑन लाइन प्लेटफार्म के जरिए हो रहे मॉडिफाई साइलेंसर की खरीद-बिक्री पर भी निगरानी रखी जा रही है। इससे आम नागरिकों और गैरेज संचालकों से कहा है कि ऐसे वाहनों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर दे सकते हैं। इसकी सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
ध्वनि प्रदुषण से समस्या
उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मॉडिफाई साइलेंसर से विद्यार्थियों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हो रही है। इससे पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी गैरेज में मॉडिफाई साइलेंसर न लगाया जाएं। यदि कोई वाहन चालक यह बताए कि साइलेंसर संबंधित गैरेज में लगाया गया है, तो संबंधित गैरेज पर भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चार पहिया वाहनों में निर्धारित मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगाया जाए, अन्यथा ऐसे वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मॉडिफाई साइलेंसर की जांच शुरू
अभियान के पहले ही दिन चेकिंग दौरान यातायात पुलिस ने तीन दुपहिया वाहनों को मॉडिफाई साइलेंसर के साथ पकड़ा है। इससे वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई तथा चालानी कार्रवाई की है। ऐसे में यह पुलिस की जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
मॉडिफाई साइलेंसर एवं हैवी हार्न लगे वाहन चालक स्वयं तत्काल ऐसे उपकरण हटवा लें। पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिसका जिम्मेदार वे खुद होंगे।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

You Might Also Like

मोहे कहा विश्राम… जन सेवा के लिए तन भी अर्पित… मन भी अर्पित…

‘अग्निवीर’ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

अवैध धान से भरी दो पिकअप पकड़ाई

गल्र्स स्कूल में हुआ डेंगू विस्फोट

6 किलो गांजा के साथ दो तस्कर पकड़ाये

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अब अनिवार्य
Next Article स्टाईगर से जुआ खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?