रायगढ़। दीपावली के दिन सडक़ मार्ग से राजधानी से रायगढ़ आकर गणमान्य लोगों के मुलाकात कर अगले दिन भोर में विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी झारखंड चुनाव प्रचार हेतु सडक़ मार्ग से रवाना हो गए।प्रथम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होते ही वे जशपुर आने के पहले ओडिसा रुके और सुंदरगढ़ जिले के ईब नदी किनारे सात दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए वहां से देर रात्रि जशपुर पहुंचे और वहां बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित पद यात्रा की तैयारियों जुटे। जशपुर में सफल आयोजन के बाद वे रायपुर पहुंचे। उसके बाद उनका दिल्ली प्रवास हुआ वहां से फिर पुन: झारखंड में दूसरे चरण के प्रचार के लिए पहुंच गए।
मोहे कहा विश्राम… जन सेवा के लिए तन भी अर्पित… मन भी अर्पित…

By
lochan Gupta
