खरसिया। ग्राम कुलबा में आयोजित विकासखंड स्तरीय पशु मेला, उत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक महेश साहू विशेष रूप से शामिल हुए। छाया विधायक महेश साहू ने मेले का अवलोकन करते हुए पशुपालकों एवं ग्रामीणजनों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पशुपालकों को नई जानकारी देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हैं। मेले में आयोजित पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को श्री साहू जी सहित अतिथियों ने पुरस्कृत किया तथा शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, जनपद अध्यक्ष श्रीमति सुजाता चौहान, जनपद उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना, तारापुर मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल, रायगढ़ ब्लॉक गौ सेवा समिति अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, जनपद सदस्य सुखलाल चौहान, जनपद सदस्य श्रीमति शिव कुमारी साहू, जनपद सभापति सोहन चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोचल पटेल, श्रीमति राधा पटेल, कमलेश डनसेना, नंदकुमार बरेठ, रंजीत बघेल, कैलाश चौहान, विक्की महंत सहित पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पशुपालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



