NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बस टर्मिनल सहित शहर के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बस टर्मिनल सहित शहर के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
रायगढ़

बस टर्मिनल सहित शहर के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

साल के आखिरी दिन हुई एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक, विभिन्न एजेंडा पर गहन चर्चा के बाद लिए गए अहम निर्णय

lochan Gupta
Last updated: January 1, 2026 1:49 am
By lochan Gupta January 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम की महापौर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर बुधवार को हुई, जिसमें शहर में अंतर राज्य बस टर्मिनल सहित शहर के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।
बैठक दोपहर 12 बजे से महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शुरू हुई। सबसे पहले वार्ड समिति गठित करने संबंधित एजेंडा पर चर्चा हुई। इसमें जनसंख्या अनुपात के अनुसार 2 वार्ड समिति गठन करने की जानकारी निगम सचिव आर एन पटेल द्वारा दी गई। एजेंडा को स्वीकृति देते हुए इसे परिषद में रखने का निर्णय लिया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 28 पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम स्थित बाल उद्यान का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने संबंधित एजेंडा पर चर्चा कर इसे परिषद पर रखने की सहमति दी गई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ नगर पालिका व्यापार अनुज्ञापन नियम 2025 की पुष्टि की गई। इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता के छह पात्र हितग्राहियों के आवेदनों को स्वीकृति दी गई। इसके बाद शासन के विभिन्न पेंशन योजना के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। इसमें इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन योजना के 12, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के दो, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के एक एवं सुखद सहारा पेंशन के एक कुल 18 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 अमलीभौंना में 22 करोड़ 35 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से न्यू सारंगढ़ बस स्टैंड उन्नयन कार्य अंतर राज्य बस टर्मिनल निर्माण संबंधित एजेंडा पर चर्चा करते हुए एजेंडा को परिषद में रखने की सहमति दी गई। इसी तरह 7 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से सभी एस एल आर एम सेंटर के उन्नयन कार्यों को स्वीकृत किया गया। सीसी सडक़ से बचत राशि का पुन: आवश्यकता अनुसार सीसी सडक़ निर्माण के लिए स्थल परिवर्तन एवं वार्ड क्रमांक 16 में 57 लाख 28 हजार की लागत से दशरथ पाठ ठेला चौक से बैकुंठपुर होते हुए सतीगुड़ी चौक तक डामरीकृत सडक़ निर्माण कार्य को स्वीकृत किया गया। गुरु घासीदास जयंती आयोजन समिति, स्टेशन चौक युवा समिति, सार्वजनिक रामलीला समिति एवं 30वां मड़ई महोत्सव आयोजन से संबंधित आवेदनों पर चर्चा करते हुए उक्त एजेंडा को परिषद में रखने का निर्णय लिया गया। इसी तरह राज्य वित्त सम परीक्षा में दर्ज आपत्तियां संबंधित एजेंडा को रखा गया, जिसे स्वीकृत करते हुए शासन को भेजने की सहमति दी गई। बैठक के दौरान एजेंडा से संबंधित एम आई सी सदस्यों द्वारा किए गए प्रश्नों के संपूर्ण जानकारी कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दी। बैठक में एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, अशोक यादव, श्रीमती पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ, आनंद भगत सहित डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया एवं प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

डीआईजी गर्ग ने किया तमनार, घरघोड़ा व पूंजीपथरा थाना का निरीक्षण

अंजान शख्स को लिफ्ट देना अक्षय कुमार को पड़ा महंगा

स्टाईगर गोटी से जुआ खेलत 4 सपड़ाए

लीव इन रिलेशन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदूषित पानी पीने मजबूर पीएम श्री नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी
Next Article फ्रेंड्स कॉलोनी चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?