रायगढ़। चिकित्सा जगत में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ में डॉ. स्वाति मिश्रा ने एक जटिल फाइब्रॉइड यूटेरस (बच्चेदानी में गांठ) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह सर्जरी 33 वर्षीय अविवाहित महिला पर की गई, जो कई महीनों से गंभीर पेट दर्द और अत्यधिक ब्लीडिंग की समस्या से पीडि़त थीं।
इस सर्जरी की खास बात यह रही कि बच्चेदानी गांठ का आकार काफी बड़ा था लगभग एक किलो से अधिक की थी जिससे बच्चेदानी का आकार जायदा बड़ा हो गया था, हीमोग्लोबिन 5 ग्राम से कम था और मरीज अविवाहित थी जिससे गर्भाशय संरचना को सुरक्षित रखते हुए ऑपरेशन करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण था।डॉ. स्वाति मिश्रा ने अपनी विशेषज्ञता, अनुभव, धैर्य और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से बच्चेदानी से फाइब्रॉइड यूटेरस (बच्चेदानी में गांठ) करीब 1 किलो से अधिक वजन को निकालकर एक सफल ऑपरेशन का नया कीर्तिमान बनाया और यह कठिन सर्जरी बिना किसी जटिलता के पूरी की और मरीज को नया जीवनदान मिला। सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट आएगी हैं। इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ उन्नत तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों और समर्पित टीम के सहयोग से जटिल से जटिल ऑपरेशनों को भी सफलता से अंजाम दे रहा है।
डॉ. स्वाति ने बताया कि, यह केस बेहद संवेदनशील था क्योंकि हमें मरीज की भविष्य की प्रजनन क्षमता को भी सुरक्षित रखना था लेकिन हमारी टीम और अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं की बदौलत यह संभव हुआ। श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, रायगढ़ लगातार अत्याधुनिक तकनीक जैसे लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर और अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। सफल ऑपरेशन की जानकारी मिलने पर श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल रायगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ट मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश मिश्रा ने डॉ स्वाति मिश्रा और पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति मिश्रा ने रचा नया कीर्तिमान
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में दुर्लभ ‘बच्चेदानी में गांठ’ की सफल सर्जरी



