NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खेत में लगे करंट की चपेट में आने से भांजा की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खेत में लगे करंट की चपेट में आने से भांजा की मौत
रायगढ़

खेत में लगे करंट की चपेट में आने से भांजा की मौत

फसल को मवेशियों से बचाने के लिए मामा ने लगाया था करंट प्रवाहित तार

lochan Gupta
Last updated: September 29, 2025 12:16 am
By lochan Gupta September 29, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़. शनिवार शाम को एक युवक शौच के लिए अपने मामा के खेत की तरफ गया था, जहां उसके मामा ने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया था, जिसके चपेट में आने से भांजा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर खेत मालिक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम पेलमा निवासी मनोहर नायक (65 वर्ष) अपने खेत में लगे फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाया था, इस दौरान उसी गांव के उसके रिश्ते में भांजा लगने वाला मनोज पटेल पिता गोपाल पटेल (28 वर्ष) जो अडानी प्लांट से काम करके शनिवार शाम को घर लौटा और कुछ देर बाद अपने मामा के खेत की तरफ शौच के लिए चला गया, इस दौरान उसे पता नहीं था कि खेत में करंट प्रवाहित तार लगा है इससे वह उक्त तार को टच कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू किया, इस दौरान देर रात जब उसे खोजते हुए खेत की तरफ गए तो देखे कि मनोज पटेल खेत में मृत हालत में पड़ा था। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी, इससे पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो करंट लगाए तार वहां मिले। जिससे पुलिस ने लाइन कट कर तार को जब्त करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए तमनार अस्पताल भेजा, जहां रविवार को सुबह मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खेत मालिक हिरासत में
पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए मृतक के मामा मनोहर नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक मनोज के हाथ और कंधा में झुलसने के निशान है, इससे पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतक कंपनी से काम करके लौटने के बाद नाला की ओर गया था। तभी हादसा हुआ। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कमला पुसाम, थाना प्रभारी, तमनार

You Might Also Like

सैकड़ों हस्ताक्षर के साथ सीएम साय के नाम ज्ञापन

सुनील लेंध्रा के होली मिलन आयोजन में शामिल हुए रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी

झुंड से बिछड़े गजराज का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

June 21, 2024

एनटीपीसी तलईपल्ली में मनाया गया 8वां कोयला खनन दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज
Next Article माता की चुनरी यात्रा में शामिल हुए महापौर जीवर्धन चौहान

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?