NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर ने किया नालों का औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर ने किया नालों का औचक निरीक्षण
रायगढ़

महापौर ने किया नालों का औचक निरीक्षण

वार्ड 34 और वार्ड 29 में जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजा

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:08 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बरसात के मौसम को देखते हुए महापौर जीवर्धन चौहान लगातार शहर की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने सुबह वार्ड क्रमांक 34 स्थित तिरुपति राइस मिल के पास वार्ड क्रमांक 33 को जोडऩे वाले नाले तथा वार्ड क्रमांक 29 कयाघाट क्षेत्र के नाले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभापति डिग्रीलाल साहू, वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद यादराम साहू, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर ने जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की जलभराव या निकासी संबंधी समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए नालों की साफ-सफाई एवं आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बरसात के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और निगम अमला इसके लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य करे।महापौर जीवर्धन चौहान ने स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि नगर निगम जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि बारिश के दौरान लोगों को राहत मिल सके।शहरवासियों के बीच महापौर जीवर्धन चौहान की कार्यशैली की विशेष चर्चा हो रही है। सुबह से ही साइकिल पर विभिन्न वार्डों और स्थलों का दौरा कर जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझना, नागरिकों से सीधे संवाद करना और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देना उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुका है। वर्षों बाद रायगढ़ को ऐसा सक्रिय, मेहनती और जनसरोकारों से जुड़ा महापौर मिला है, जो केवल कार्यालय तक सीमित न रहकर जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।महापौर ने कहा कि जनता की सेवा करना उनका दायित्व है और शहरवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।इस दौरान सभापति डिग्रीलाल साहू, क्षेत्रीय पार्षद यादराम साहू, कार्यपालन अभियंता अमरेश कुमार लोहिया, सहायक अभियंता सूरज देवांगन, सफाई विभाग प्रमुख रमेश तांती, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जिंदल में ठेका कर्मचारियों की दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडे से पिटाई

कर्ज से परेशान युवक ने पिया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत

लॉ कॉलेज परिसर में शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

नगर में पहली बार अग्र समाज कराएगा आईपीएल के तर्ज पर रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने बच्चों को वितरित किए स्वेटर एवं मोजे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मटन मार्केट व्यवस्था को लेकर महापौर ने ली बैठक
Next Article कलेक्टर ने सरिया के विभिन्न निर्माण कार्यों और प्रस्तावित स्थलों का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?