NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: व्याख्याता सुदेश तिवारी सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में अध्यक्ष कमल गर्ग और पार्षदो ने दी बधाई शुभकामनाएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > व्याख्याता सुदेश तिवारी सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में अध्यक्ष कमल गर्ग और पार्षदो ने दी बधाई शुभकामनाएं
रायगढ़

व्याख्याता सुदेश तिवारी सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में अध्यक्ष कमल गर्ग और पार्षदो ने दी बधाई शुभकामनाएं

तिवारी ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में दिया है 35 वर्षों से योगदान : कमल गर्ग

lochan Gupta
Last updated: March 29, 2025 11:36 pm
By lochan Gupta March 29, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। शिक्षक व्याख्याता सुदेश तिवारी जी का सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय कन्या शाला में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं नगर पालिका के पार्षदों स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां देवी सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने व्याख्याता सुदेश तिवारी जी को बधाई देते हुए कहा कि सबसे पहले मैं आदरणीय शिक्षक व्याख्याता सुदेश तिवारी जी को बधाई देता हूं आपकी 35 साल की दूरदर्शिता और समर्पण ने इस स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर को बेहतर बनाया है। आप सबसे प्रेरणादायक शिक्षकों में से एक हैं। मुझे अपने विगत कार्यकाल में जब यह स्कूल नगर पालिका के अंतर्गत आता था और इसका संचालन नगर पालिका द्वारा किया जाता था आपके साथ कार्य करते हुए स्कूल को बेहतर बनाने का सौभाग्य मिला है। तिवारी जी ने अपना पूरा जीवन छात्रों को सही ज्ञान और कौशल प्रदान करने में बिताया है। शिक्षण पेशे में उन्हें हमेशा ईमानदार, जिम्मेदार, सम्मानित और उच्च सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। हमने उन्हें हमेशा एक कुशल शिक्षक, उदार, सुशिक्षित और खुले विचारों वाला पाया है। आपके जीवन का यह नया चरण खुशियों, स्वास्थ्य और रोमांच से भरा हो, और अब यह आपके मेहनत के फल का आनंद लेने का समय है आपकी सेवानिवृत्ति पर बधाई! आपकी सेवानिवृत्ति आनंद, शांति से भरपूर हो और भविष्य में भी अपने ज्ञान से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करते रहे यही मेरी आपसे अपेक्षा भी है।
वहीं उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी ने व्याख्याता सुदेश तिवारी को सेवा निवृत्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सेवानिवृत्ति के बाद भी स्कूल की छात्राओं का मार्गदर्शन करते रहने का आग्रह किया, वहीं उपस्थित छात्राओं को मोबाइल से दूर रहने एवं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता समाज एवं खरसिया नगर का गौरव बढ़ाने की प्रेरणा दी। शाला विकास समिति जन भागीदारी समिति की अध्यक्ष अर्चना गर्ग ने भी व्याख्याता सुदेश तिवारी को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त व्याख्याता सुदेश तिवारी जी ने अपने भावुकता पूर्ण संबोधन में सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया एवं अपना बाकी का जीवन भी छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रण लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका किरण शर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य राठिया जी द्वारा किया गया आज के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग उपाध्यक्ष वध नारायण बंटी सोनी विद्यालय जन भागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद गिरधारी गबेल, अरुण चौधरी, दीपक अग्रवाल, साहिल शर्मा, दीपक तारा, मुरली राठौर, अजय छोटू महंत, विनोद कुमार, ललित राठौर, पूर्व पार्षद डॉक्टर श्रवण श्रीवानी, नीलेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकों कर्मचारियों एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन का आयोजन

औघड़ की मड़ई जिगना में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मिला 240 मरीजों को लाभ

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव

शहर के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक

सीएम साय से मिले कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सभी पात्र हितग्राहियों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ-मेयर चौहान
Next Article हिन्दु नव वर्ष की उमंग श्री श्याम बाबा के संग

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?