NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय जिले के खिलाडिय़ों ने बिखेरी प्रतिभा की स्वर्णिम चमक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय जिले के खिलाडिय़ों ने बिखेरी प्रतिभा की स्वर्णिम चमक
जशपुरनगर

सीएम साय जिले के खिलाडिय़ों ने बिखेरी प्रतिभा की स्वर्णिम चमक

प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची जशपुरिहा खिलाडिय़ों की धमक, ्रमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाडिय़ों को दिये ये उपहार

lochan Gupta
Last updated: August 30, 2025 12:01 am
By lochan Gupta August 30, 2025
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के खिलाडिय़ों ने अपने मेहनत और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा की चमक बिखेरी है। खिलाडिय़ों ने तीरंदाजी,ताईक्वांडों और तैराकी में गोल्ड मेडल जीत कर राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिस्पर्धाओं में जगह बनाने में सफलता हासिल की। सफलता से उत्साहित इन खिलाडिय़ों और उनके कोच की निगाहें अब राष्ट्रीय टीम में जगह बना कर अंर्तराष्ट्री प्रतियोगिताओं में चमक बिखरने की है।
जशपुर के सात अर्जुनों ने साधा सोना पर निशाना
तीरंदाजी को जशपुर जिले की विशिष्ठ पहचान बनाना जिला प्रशासन और जशपुर वासियों की महत्वाकांक्षा है। इसके लिए एकलव्य अकादमी शुरू किया। खनिज न्यास निधि से शुरू हुए इस कोचिंग संस्था में 10 बच्चों को तीरंदाजी के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। इसका अच्छा परिणाम भी सामने आया। वर्ष 2023 से लेकर जशपुर के युवा तीरंदाजों ने 7 स्वर्ण पदक जीत कर पहली बार जशपुर का नाम इस क्षेत्र में स्थापित किया। जशपुर के तीरंदाजों ने वर्ष 2022 में 03,2023 में 2 और 2024 में 2 स्वर्ण पदक जीते।
इसलिए महत्वपूर्ण है यह सफलता
जिले में निवास करने वाली विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा को जन्म से ही तीर और धनुष चलाने में महारत हासिल होती है। पहाड़ी कोरवाओं की इसी महारत को निखार कर राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का लक्ष्य यहां के प्रशासन का है। शुरूआती दौर की यह सफलता दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरणादायक है। इस सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के सन्ना तहसील में तीरंदाजी अकादमी की घोषणा की है।
ताईक्वांडो के खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास
मार्शल आर्ट विधा का खेल ताईक्वांडो में जशपुर के खिलाडिय़ों ने सफलता का नया इतिहास रचते हुए राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में 40 गोल्ड मेडल जीत लिये। खिलाडिय़ों ने 2023 में 17,वर्ष 2024 में 09 और 2025 में 14 स्वर्ण पदक हासिल किये। जिला प्रशासन ने इन खिलाडिय़ों को अभ्यास के लिये डीईओ कार्यालय के पास विशेष इनडोर ताईक्वांडो स्टेडियम और कोच की सुविधा उपलब्ध कराई है।
तैराकी में खत्म स्वर्ण पदक का इंतजार
एकलव्य अकादमी के तैराकों ने जिले को पहली बार खेल के इस विद्या में दो स्वर्ण पदक दिला कर आशा की नई उम्मीद जगाई है। दरअसल आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में बच्चे शौक से तैराकी में माहिर हो जाते है। बच्चों को आप कुआं,डेम और नदियों में कुदते और तैरते हुए आसानी से देख सकते है। प्रशासन का लक्ष्य इस युवा शक्ति को प्रशिक्षित कर जशपुर के साथ देश और प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की है। एकलव्य के खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक जीत कर जिलेवासियों की इस उम्मीद को एक नई रोशनी दिखाई है।
मुख्यमंत्री साय ने खिलाडिय़ों के लिए सौगातों की बौछार
जिले के खिलाडिय़ों की मिल रही सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाडिय़ों को दिल खोल कर खेल मैदान सहित अन्य संसाधनों का उपहार दिया है। जिले के सन्ना में आधुनिक सुविधाओं से लैस तीरंदाजी अकादमी शुरू करने के साथ ही शहर के रणजीता स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ ग्रास और एलईडी डिस्प्ले लगाने की घोषणा हो चुकी है। जिला मुख्यालय जशपुर में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के पास बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण जारी है। इसके साथ ही कुनकुरी में स्पोर्ट काम्प्लेक्स और नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव तक के स्टेडियम व मैदानों की जीणोद्धार की स्वीकृति दी जा रही है। खेल के आधारभूत ढांचा में सुधार होने से खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में सुधार होना तय माना जा रहा है।

You Might Also Like

ऋषभ यादव का चिकित्सा महाविद्यालय के लिए हुआ चयन, यादव समाज हुआ गौरवान्वित

पुलिस ने नशे के खिलाफ शुरू किया ‘ऑपरेशन आघात’

प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक निलंबित

जेईई एवं नीट के लिए जिले के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क तैयारी की सुविधा

सर्वधर्म समभाव का संदेश देकर संपन्न हुआ दीप महायज्ञ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ
Next Article अतिक्रमण पर फिर गिरी निगम की गाज

खबरें और भी है....

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से किया दुष्कर्म
गुम नाबालिक बच्ची को उत्तर प्रदेश से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान
सीआईएसएफ ने भारत के हाईब्रिड बंदरगाह सुरक्षा मॉडल को निर्मित करने की शुरुआत की
सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल, अंधेरे में डूबा गांव हुआ रोशन, ग्रामीणों ने सीएम विष्णुदेव साय का जताया आभार
बस्तर की समृद्धि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की गाथा लिखेगी : सीएम साय

Popular Posts

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से किया दुष्कर्म
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?