NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्व सहायता समूह की महिलाओं को ‘दिशा दर्शन’ अध्ययन भ्रमण के लिए किया रवाना, सालिक साय ने दिखाई हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > स्व सहायता समूह की महिलाओं को ‘दिशा दर्शन’ अध्ययन भ्रमण के लिए किया रवाना, सालिक साय ने दिखाई हरी झंडी
जशपुरनगर

स्व सहायता समूह की महिलाओं को ‘दिशा दर्शन’ अध्ययन भ्रमण के लिए किया रवाना, सालिक साय ने दिखाई हरी झंडी

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 11:20 pm
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित दिशा दर्शन कार्यक्रम के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में भाजपा के भूतपूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, केशव पांडे, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल तथा भूषण वैष्णव भी उपस्थित रहे। दिशा दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को अन्य राज्यों के उत्कृष्ट स्व सहायता समूहों एवं संस्थानों का अध्ययन भ्रमण कराया जाता है। इस दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे वे विभिन्न सफल मॉडल को समझ सकें और अपने समूह की आय बढ़ाने के लिए नए तरीके सीख सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार, समूह प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने, विपणन के तरीके तथा आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नोडल अधिकारी योगेश भगत, परियोजना अधिकारी जशपुर राजेश क्षीरसागर, सेक्टर सुपरवाइजर तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्ययन भ्रमण में परियोजना पत्थलगांव, लुड़ेग, बागबहार, कांसाबेल, दोकड़ा, फरसाबहार, तपकरा और कुनकुरी क्षेत्रों के स्व सहायता समूह की सक्रिय महिलाएं शामिल हुई हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की स्थापना हुई है और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दिशा दर्शन जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं को नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्व सहायता समूहों की महिलाएं प्रशिक्षण और अध्ययन भ्रमण से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में नए कार्य प्रारंभ करेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण विकास को भी नई गति मिलेगी।

You Might Also Like

रफ्तार पर ब्रेक : नेशनल हाईवे पर 25 किमी तक मवेशियों का कब्जा

3 पीकअप से 36 नग गौ-वंश को तस्करों से कराया मुक्त

श्री महाप्रभु जगन्नाथ जी की विशाल बाहुड़ा रथ यात्रा दोकड़ा में संपन्न

नववर्ष पर ग्रामीण पिकनिक स्थलों में उमड़ा सैलानियों का जन सैलाब

जिले में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए ओपन लिंक फाऊंडेशन पुणे के द्वारा विनोबा भावे कार्यक्रम की कार्यशाला हुई संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
Next Article बगीचा के सरडीह ग्राम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम में देशभर में मिला तीसरा स्थान

खबरें और भी है....

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय
डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?