NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आरोग्यम् सभाकक्ष में दो दिवसीय टीकाकरण प्रशिक्षण आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आरोग्यम् सभाकक्ष में दो दिवसीय टीकाकरण प्रशिक्षण आयोजित
रायगढ़

आरोग्यम् सभाकक्ष में दो दिवसीय टीकाकरण प्रशिक्षण आयोजित

टीकाकरण कार्य प्राथमिकता के साथ करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: January 17, 2025 12:17 am
By lochan Gupta January 17, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. बी. के चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 15 एवं 16 जनवरी को दो दिवसीय टीकाकरण प्रशिक्षण का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायगढ़ के आरोग्यम् सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. बी.के. चन्द्रवंशी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी. पी. पटेल, जिला नोडल अधिकारी डॉ.सुमीत कुमार शैलेन्द्र मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, वैक्सीन कोल्ड चेन मेनेजर श्री पंकज मिश्र एवं जिला टीकाकरण शाखा के समस्त कर्मचारी उपस्थित हुए।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल एवं वैक्सीन कोल्ड चेन मेनेजर श्री पंकज मिश्र ने जिले के समस्त विकासखण्ड़ों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत दी जाने वाली समस्त सेवाओं एवं यू विन पोर्टल के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दी। प्रशिक्षण में समस्त प्रतिभागियों को टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोल्ड चेन पाईन्टों एवं टीकाकरण सत्रों में वैक्सीन एवं अन्य लॉजिस्टिक की रख-रखाव निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप हो जिससे की वैक्सीन की गुणवत्ता बनी रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल ने बताया कि आगामी 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस को आयोजित किया जाएगा। जिसमें नियमित टीकाकरण के साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए गर्भवती माताओं एवं बच्चों को चिन्हांकित कर ग्रामवार कार्ययोजना बनाकर टीकाकृत किया जायेगा। टीकाकरण के लिए आम जन को जागरूक करने के लिए दीवाल लेखन के साथ ही टीकाकरण के दिवस पूर्व ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी करवाया जाएगा। जिससे टीकाकरण में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जा सके। अभियान अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए की सिरप तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को आई.एफ..ए.सिरप पिलाया जाएगा। विटामिन ए का नियमित खुराक प्रत्येक छ: माह में एक बार लेने से बच्चों में रतौंधी, दस्त, श्वांस, संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है।
सीएमएचओ डॉ.बी.के चन्द्रवंशी ने जिले के सभी लोगों से टीकाकरण अंतर्गत दी जाने वाली समस्त सेवाओं का लाभ लेने एवं 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाने का आग्रह किया है।

You Might Also Like

पिस्टल और दो नग जिंदा कारतूस के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

जीवर्धन चौहान ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार जताया

धूमधाम से मनाई गई शिल्पी महादानी सेठ किरोडीमल की जयंती

देर रात महिला के घर घुसकर गुंडागर्दी

जमीन रजिस्ट्री में फर्जी भू-स्वामी व गवाह बने युवक और युवती गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोगों में जागरूकता लाने निकाली गई हेलमेट रैली
Next Article इनोवा की ठोकर से स्कूटी सवार तीन गंभीर

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?