NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तहसील कार्यालय में हंगामा, पुलिस भी मौके पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > तहसील कार्यालय में हंगामा, पुलिस भी मौके पर
जशपुरनगर

तहसील कार्यालय में हंगामा, पुलिस भी मौके पर

भाजपा नेताओं ने लगाए आरोप, कार्यालय में बाबूगिरी चरम पर

lochan Gupta
Last updated: December 14, 2024 1:11 am
By lochan Gupta December 14, 2024
Share
2 Min Read

पत्थलगांव। पत्थलगांव तहसील कार्यालय में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक चलता नजर नहीं आ रहा है लगातार 170 ख के प्रकरण, फर्जी रजिस्ट्री के प्रकरण समेत आदिवासियों की जमीन को गैर आदिवासियों के नामांतरण किए जाने का मामला सुर्खियों में रहने के बीच पत्थलगांव तहसील कार्यालय से गुरुवार की शाम एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
खबर है कि तहसील कार्यालय में शाम को भाजपा नेताओं का जमावड़ा उस समय लग गया जब कुछ स्थानीय नेताओं ने कार्यालय के बाहर एसडीएम के खिलाफ हंगामा मचाकर भाजपा नेताओं को कार्यालय बुला लिया। नेताओं का कथित तौर पर आरोप था कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते, साथ ही पूरा तहसील कार्यालय बाबूगिरी की चपेट में आकर भ्रष्टाचार की आगोश में है। काफी देर तक गहमागहमी के मध्य भाजपा के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद यहां हुए विवाद का पटाक्षेप हो सका। विवाद की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर पुलिस प्रशासन को भी बुला लिया गया था। जिसके बाद तहसील कार्यालय के पुराने सारे 170 ख प्रकरण, फर्जी रजिस्ट्री, आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को नामांतर के मामले का खुलासा किए जाने की भी नारेबाजी किया जाने लगा। फिलहाल शुक्रवार की सुबह यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। घटनाक्रम के बाद भाजपा नेता सोशल मीडिया में तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ भड़ास निकालते नजर आए। वही इस पूरे मामले में एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने इस तरह की कोई घटनाक्रम होने को लेकर अनभिज्ञता जाहिर करते नजर आए। हालांकि यह पूरा मामला अब जिले में बैठे बड़े भाजपा नेताओं के समक्ष जा चुका है देखना होगा कि इस मामले में भाजपा नेताओं की जीत होती है या फिर संबंधित अधिकारी कर्मचारी की।

You Might Also Like

दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल

विज्ञान का संतुलित उपयोग मानव प्रगति को सुरक्षित बनाता है : प्रेम प्रकाश सिंह

पमशाला में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ विभागीय भर्ती और नवीन प्रस्ताव हेतु गठित समिति के सदस्य राजेश चटर्जी नियुक्त

दो फरार बैगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नई औद्योगिक नीति से भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
Next Article मंडल अध्यक्ष के लिए सालिक साय ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?