NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रक्षाबंधन पर रायगढ़-दुर्ग के बीच कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रक्षाबंधन पर रायगढ़-दुर्ग के बीच कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन
रायगढ़

रक्षाबंधन पर रायगढ़-दुर्ग के बीच कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:37 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। भाई-बहनों के स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के मध्य रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से रक्षाबंधन पर्व पर अपने परिवार एवं प्रियजनों से मिलने जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल दिनांक 27, 28 एवं 29 अगस्त को दुर्ग से रायगढ़ के लिए चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 एवं 29 अगस्त को रायगढ़ से दुर्ग के लिए चलेगी। इस रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन का दुर्ग -रायगढ़ -दुर्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहराव की सुविधा प्रदान की गई है जिससे सभी स्टेशनों के यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।

प्रमुख स्टेशनों में गाड़ी का समय-सारिणी

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 एवं 29 अगस्त को दुर्ग से 10.30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये बिलासपुर 14.45 बजे, अकलतरा 15.27 बजे, जांजगीर-नैला 15.44 बजे, चांपा 15.55 बजे, बाराद्वार 16.13 बजे, सक्ती 16.59 बजे, खरसिया 17.16 बजे होते हुये रायगढ़ 19.00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 एवं 29 अगस्त को रायगढ़ से 19.40 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये खरसिया 20.13 बजे, सक्ती 20.30 बजे, बाराद्वार 20.43 बजे, चांपा 21.00 बजे, जांजगीर-नैला 21.12 बजे, अकलतरा 21.25 बजे, बिलासपुर 22.20 बजे होते हुये दूसरे दिन दुर्ग 02.00 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 08 सामान्य श्रेणी के कोच एवं 02 एसएलआरडी कोच सहित कुल 10 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होगी।

You Might Also Like

एसकेएस कंपनी के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा ग्रामीण

पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने ली मताधिकार की शपथ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग में पंजीकृत हुई श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़

5 साल बाद विधायक हुए लखपति से करोड़पति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रैली निकालकर शिक्षक संघ मोर्चा ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next Article एमआईसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी, 9.55 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति

खबरें और भी है....

बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख
जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर पुसौर में मैराथन समीक्षा बैठक
कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अवैध पार्किंग पर लगातार करें कार्रवाई, ब्लैक स्पॉट का होगा ऑडिट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?