रायगढ़। रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही शहर के चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगी राखियों की बाजार सज गया है। जिसमें बड़ो से लेकर बच्चों तक के लिए रुद्राक्ष व कार्टूनिष्ट राखियों की खरीददारी जोरों पर शुरू हो गई है। इससे मंगलवार से ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। इससे शहर के चौक-चौराहों पर सुबह से जाम का नजारा देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन का त्यौहार आने में अब तीन दिन ही शेष रह गया है। इससे शहर के चौक-चौराहा सहित पूरा बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गया है, जिससे राखियों की दुकानों में अच्छी-खासी बिक्री शुरू हो गई है। वहीं दुकान संचालक ग्राहको को लुभाने के लिए इस बार आफर भी शुरू कर दिए हैं, हालांकि अन्य सामानों की तरह इस बार राखियों का भी रेट बढ़ा हुआ है, लेकिन भाई-बहन का पवित्र त्यौहार होने के कारण खरीदी अच्छी चल रही है। वहीं व्यपारियों का कहना है कि इस बार कोलकाता व दिल्ली से एक से बढकऱ एक राखी मंगाए हैं। साथ ही बच्चों के लिए मोटू-पतलू, डोरेमन सहित अन्य कार्टूनिक राखी से लेकर घड़ी, लाईट व फोम की राखियां खुब लुभा रहा है, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। वहीं बताया जा रहा है कि अब त्योहार के लिए तीन दिन का समय रह गया है, जिससे मंगलवार से सुबह से ही दुकानों में लोग पहुंच रहे हैं। और अपने मनपसंद राखियां खरीद रहे हैं। जिससे ग्राहकों की संख्या को देखते हुए इस बार व्यवसायी अच्छी-खासी बिक्री होने की उम्मीद जता रहे है, जिसके चलते बड़ी संख्या में माल मंगाकर दुकान में सजाए हुए हैं।
क्या कहते हैं व्यपारी
इस संबंध में जमुनाईन चौक पर स्थित कान्हा राखी सेल के संचालक विष्णु अग्रवाल ने बताया कि वे विगत 20 वर्षों से राखी का दुकान लगा रहे हैं, लेकिन अब कांपटिशन का समय होने के कारण हर ग्राहक आफर की तलाश करता है, जिससे इस बार 300 की रुपए की खरीदी पर एक कूपन दिया जा रहा है, हालांकि अभी तक तो दुकानों में ग्राहक बहुत कम थे लेकिन मंगलवार सुबह से ग्राहकों की संख्या में बढऩे लगी है, इससे इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। साथ ही अभी तक तो बाहर भेजने के लिए राखी की खरीदी हो रही थी, लेकिन अब बहने अपनी मायके जाने की तैयारी कर रही है, इससे उम्मीद है कि मंगलवार देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रहेगी। साथ ही ग्राहकों के मांग के अनुरू इस बार राखियां मंगाई गई है जो 10 रुपए से लेकर 400 रुपए तक के राखी है। इससे ग्राहक अपने पसंद के अनुसार खरीदी कर रहे हैं।
बच्चों को लूभा रहे कार्टूनिक राखियां
राखी स्टालों में इस बार ज्यादातर मोटू-पतलू, स्पाईडर मैन, डोरेमन, रोबिता, तितली राखी, सिटी राखी, लाईटींग राखिया आया है। जिसकी बिक्री अच्छी चल रही है। वहीं व्यवसायियों की मानें तो बच्चे ज्यादातर कार्टून व लाईट वाली राखी पसंद कर रहे हैं, जिससे इसका डिमांड ज्यादा है।
सडक़ो पर शुरू हुआ जाम का नजारा
रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर खरीदी शुरू हो गई है। इससे मंगलवार सुबह से बाजार में चहल-पहल शुरू हो जाने के कारण शहर की प्रमुख सडक़ें, जिसमें पुराना शनि मंदिर से सुभाष चौक, हटरी चौक, कोतवाली थााना रोड, इस सुभाष चौक से स्टेशन रोड, गांधी प्रतिमा रोड सहित अन्य सडक़ों में जाम की स्थिति बनी रही है। हालांकि यह स्थिति जब तक त्यौहार बित नहंीं जाता तब तक रहेगी। साथ ही सबसे ज्यादा भीड़ राखी की दुकान, कपड़ा दुकान व गिफ्ट दुकान के साथ-साथ मिठाई दुकानों पर भी देखने को मिला।



