NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चार दिनों से तड़प रहे गोवंश का मीडिया रिपोर्ट के बाद हुआ इलाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चार दिनों से तड़प रहे गोवंश का मीडिया रिपोर्ट के बाद हुआ इलाज
रायगढ़

चार दिनों से तड़प रहे गोवंश का मीडिया रिपोर्ट के बाद हुआ इलाज

पार्षद जानू की पहल पर पहुंचाया गया स्थानीय पशु चिकित्सालय

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:40 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर से मानवता को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां धरमजयगढ़-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर बीआरसी भवन के सामने बीते चार दिनों से एक घायल बैल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। इसके बाद घायल गोवंश का मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर उसे स्थानीय पशु चिकित्सालय में शिफ्ट कर दिया गया है।

बाइक की टक्कर से टूटी कमर की हड्डी!

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले धर्मजयगढ़-रायगढ़ मेन रोड पर बैठे इस बैल को रात में एक अज्ञात बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी थी। इस भीषण सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक को भी मामूली चोटें आई थीं, लेकिन मूक गोवंश इस दुर्घटना का गंभीर शिकार हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैल के कमर की हड्डी टूट गई है। रीढ़ और कमर में आई इस गंभीर चोट के कारण बैल पूरी तरह बेदम हो चुका है और उसमें कोई मूवमेंट (हलचल) नहीं हो पा रही है। वह पिछले चार दिनों से घटना स्थल पर ही दर्द से तड़प रहा था।

मीडिया और पार्षद जानू सिदार का विशेष योगदान

चार दिनों तक सडक़ किनारे तड़प रहे इस बेजुबान पर जब स्थानीय मीडिया की नजर पड़ी, तो इस खबर को प्रमुखता से उठाया गया। खबर वायरल होते ही नगर में संवेदनशीलता जगी। स्थानीय वार्ड पार्षद जानू सिदार ने मामले में त्वरित कदम उठाया। पार्षद जानू सिदार के विशेष योगदान और प्रयासों से पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। बैल का तत्काल ट्रीटमेंट शुरू किया गया और रेस्क्यू टीम की मदद से उसे सुरक्षित रूप से स्थानीय पशु चिकित्सालय भेजा गया।
अस्पताल में चल रही देखरेख
फिलहाल घायल बैल को पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उसे दर्द से राहत देने के लिए जरूरी दवाइयां व ड्रिप चढ़ाई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मीडिया और पार्षद जानू सिदार की सराहना की है।

You Might Also Like

’दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम में नई चेतना 4.0 पर हुआ विशेष प्रसारण

व्हीव्हीआईपी प्रवास के दौरान सुरक्षा हेतु जवानों को रेंज स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण

आयुक्त ने पीएम आवास व नाली निर्माण का लिया जायजा

आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही

वाटरशेड यात्रा से गांव-गांव तक पहुंचा जल संरक्षण का संदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बच्चों को लुभा रहा स्पाईडर मैन व कार्टूनिष्ट राखियां, रंग-बिरंगी राखियों से सज गया बाजार
Next Article ईद-ए-मिलाद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

खबरें और भी है....

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
केलो डैम का जलस्तर बढऩे से खोले गए 6 गेट, चक्रपथ डूबा
बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख
जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

Popular Posts

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?